15 जनवरी 2026 को एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर तंज करते हुए कहा कि वह खेसारी से कभी नहीं मिलना चाहते। उन्होंने कहा, ‘शायद मुझे ऐसा लगता है कि इस जीवन में मुलाकात नहीं हो, वही अच्छा है।’ 6 फरवरी 2026 को खेसारी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पलटवार करते हुए कहा, ‘अगर वे मुझसे नहीं मिलना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। हर कोई अपनी जिंदगी में आजाद है। वे किसी से मिले या न मिले। पवन सिंह के मिलने से न मेरा घर चलता है और न ही उनके मिलने से किसी का घर चलता है।’ दरअसल, पवन सिंह और खेसारी यादव के बीच जुबानी जंग चुनाव खत्म होने के बाद भी जारी है। हालांकि जानकार बताते हैं कि दोनों अंदर से मिले हुए हैं। आपस में लड़ते हैं, जिससे दूसरे को आगे आने का मौका नहीं मिल रहा। इस लड़ाई से दोनों खूब कमाई भी कर रहे हैं। संडे बिग स्टोरी में पढ़िए, पवन सिंह और खेसारी के बीच इतना तनाव क्यों है? इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई? इनकी लड़ाई से किसको फायदा और किसको नुकसान हो रहा है? सबसे पहले जानिए दोनों के बीच हुए 3 विवाद और एक-दूसरे पर किए तंज पिछले दिनों पवन सिंह अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान लड़खड़ाते नजर आए। वीडियो सामने आने पर आरोप लगा कि पवन केक काटने के दौरान नशे में थे। अगले दिन खेसारी ने एक स्टेज प्रोग्राम में पवन सिंह का मजाक उड़ाया। लड़खड़ाकर मिमिक्री करते हुए कहा, ‘वो बोल नहीं रहा है, हिल के बता रहा है कि अंदर कुछ गया है। लोग इत्ती सी पी लेते हैं तो हिलने लगते हैं, हमें देखो एक ही जगह खड़े हुए हैं।’ एक कार्यक्रम में खेसारी ने पवन सिंह का नाम लिए बिना तंज कसा, ‘किसी का एक गाना इंटरनेशनल है और मेरा 4 गाना इंटरनेशनल हो गया है।’ इस पर पवन सिंह ने भी बिना नाम लिए जवाब दिया, ‘कोई कहता है कि उनके 4 गाने इंटरनेशनल हो गए। अब उनके गाने देश के बाहर विदेश में ही नहीं अंतरिक्ष में बजेंगे।’ इसका जवाब देते हुए खेसारी ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि एक पिछड़े समाज के बच्चे और उनके छोटे भाई का गाना स्पेस में बजेगा। उनके आशीर्वाद से हम इसे स्पेस में बजाने की कोशिश करेंगे।’ बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पवन सिंह ने खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘खेसारी कभी कहते हैं कि निरहुआ ने मुझे स्टार बनाया, कभी कहते हैं कि पवन भैया ने बनाया है। वह एक पानी पर नहीं रहते हैं।’ इस पर खेसारी ने तुरंत पवन सिंह पर पर्सनल अटैक करते हुए कहा, ‘ठीक है, मैं एक पानी पर नहीं रहता हूं। कम से कम एक बीबी के साथ तो हूं। इसके बाद बहुत विवाद हुआ। पवन सिंह ने कहा, ‘खेसारी को मैं जानता हूं। उसने स्टार बनाने के नाम पर 500 जिंदगी खराब की है।’ ये सिर्फ 3 विवाद नहीं हैं। पवन सिंह और खेसारी के बीच दर्जनों बार बयानबाजी हुई है। खेसारी के विवाद सिर्फ पवन सिंह के साथ नहीं, बल्कि भोजपुरी के अलग-अलग एक्टरों के साथ भी हुए हैं। अभी हाल में ही गोरखपुर महोत्सव में स्टेज से रवि किशन ने कहा था, ‘इंडस्ट्री में एक एक्टर ऐसा है, जो जब नया-नया आया था तो दोनों पैर छूकर सम्मान करता था। बाद में थोड़ा स्टारडम मिला तो घुटना छूने लगा।’ इस बयान के जवाब में खेसारी लाल यादव ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन की मिमिक्री की। उन्होंने कहा- ‘पहले यहां छूता था, अब यहां छूता है।’ खेसारी ने आगे कहा, ‘शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है। आजकल तो बेटा भी अपने पिता के पैर नहीं छूता। मुझे जन्म देने वाले पिता का नाम मंगरु यादव है और किसी को उनके पिता बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।’ कोरोना महामारी के समय हुई थी पवन और खेसारी के बीच विवाद की शुरुआत दरअसल, पवन सिंह और खेसारी के बीच विवाद नया नहीं है। इसकी शुरुआत कोरोना महामारी के समय हुई थी। मई 2022 में खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर पवन सिंह के फैंस पर आरोप लगाए थे। कहा था कि उनके फैंस उन्हें और उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं। खेसारी ने इस लड़ाई का कारण जातिवाद बताया। कहा कि पवन सिंह के फैंस उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। यादव परिवार से आने की वजह से उनके साथ ऐसा किया जा रहा है। इसके बाद पवन सिंह और खेसारी दोनों के फैंस आमने सामने आ गए। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ बातें करने लगे। खेसारी के फैंस ने पवन सिंह के पुराने गाने पर अश्लीलता का आरोप लगाया तो पवन सिंह के समर्थकों ने भी खेसारी पर हमला किया। महिला फैन ने खेसारी की टैटू बनवाई तो पवन सिंह के फैंस ने दी धमकी जुलाई 2023 में सौम्या पोखरेल नाम की एक महिला फैन ने खेसारी के चेहरे वाली टैटू बनवाई। कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पवन सिंह के फैंस ने सौम्या को गाली और धमकी दी। इसपर खेसारी यादव ने फेसबुक लाइव आकर पवन सिंह के फैंस को जुबान कंट्रोल में रखने को कहा। इसके बाद दोनों एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर दो खेमें में बंट गए। यह लड़ाई दो एक्टर्स के बीच नहीं रह गई। भोजपुरी इंडस्ट्री के भीतर पावर और इमेज की जंग बन गई। दोनों की फैन फॉलोइंग जाति, इलाका और राजनीतिक झुकाव के हिसाब से बंट गया। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे पर अपने गानों से तंज कसने लगे। इंडस्ट्री जाति और पॉलिटिकल एक्टिविटी के आधार पर भी बंटने लगी। खेसारी को उनके फैंस ट्रेंडिंग स्टार तो पवन सिंह के फैंस उन्हें पावर स्टार कहने लगे। लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के लिए खेसारी ने किया था प्रचार पवन सिंह का झुकाव बीजेपी की तरफ है तो खेसारी का आरजेडी की तरफ। 2024 में पवन बीजेपी के टिकट पर आरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बंगाल के आसनसोल सीट से टिकट मिला। पवन ने आसनसोल से भाजपा का टिकट नहीं लिया। काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े। खेसारी ने काराकाट जाकर पवन के लिए प्रचार किया। दोनों ने स्टेज शेयर किया था। चुनाव खत्म होते ही दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने लगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पवन सिंह भाजपा में शामिल हुए। वह काराकाट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। इसी बीच उनकी पत्नी ज्योति ने काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी के साथ कैंपेनिंग शुरू कर दी। खेसारी ज्योति सिंह के समर्थन में आए। अक्टूबर 2025 में पवन और उनकी पत्नी ज्योति के बीच विवाद बढ़ा तो खेसारी ने कहा, ‘भाभी का अपराध इतना बड़ा नहीं, माफ कर दो। औरतों की इज्जत न करने वाला घर कैसे चलाएगा?” पवन सिंह ने जवाब नहीं दिया, लेकिन फैन्स ने हमला बोला। इस दौरान ज्योति सिंह ने भी काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद पवन सिंह चुनाव नहीं लड़े, स्टार प्रचारक के रूप में बीजेपी के लिए प्रचार किया। दूसरी तरफ खेसारी को आरजेडी ने छपरा से टिकट दिया। चुनाव प्रचार के दौरान भी दोनों के बीच जमकर जुबानी लड़ाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब तंज कसे। पवन सिंह ने खेसारी पर तंज कसते हुए कहा, ‘उनका हाल अधजल गगरी छलकत जाए वाला है। वह कब बीवी को बहन बना लेंगे और कब बहन को बीवी इसकी कोई गारंटी नहीं है।’ दरअसल पवन सिंह ने ये बातें खेसारी के उस बयान पर कहीं थी, जिसमें खेसारी ने कहा था, ‘मैं अपनी पत्नी को घर में बीबी की तरह प्यार करता हूं। घर से बाहर उसके साथ एक भाई की तरह जाता हूं।’ खेसारी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, ‘मैं रोजी-रोजगार और शिक्षा की बात करता हूं और वो राम मंदिर और धर्म की बात करते हैं। खेसारी के राम मंदिर के बयान पर मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव और रवि किशन ने भी जवाबी हमला बोला था।’ दोनों भोजपुरी एक्टर व सिंगर आए दिन एक-दूसरे पर बयानबाजी करते नजर आते हैं। दोनों की मिलियंस में फैन फॉलोइंग है। दोनों के गाने रिलीज होते ही मिलियंस में व्यूज चले जाते हैं। हमने दोनों से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बीजी शेड्यूल का हवाला देकर इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। पवन-खेसारी की लड़ाई में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को हो रहा नुकसान इन दोनों के विवाद पर कई बड़े स्टार बोल चुके हैं। रवि किशन ने कहा था, ‘इतने बड़े स्टार्स को निजी तौर पर बैठकर विवाद सुलझाना चाहिए। लाखों युवाओं के रोल मॉडल जब गाली-गलौज और तंज से सुर्खियों में रहेंगे तो उनकी नजर में स्टारडम का मतलब भी यही बन जाएगा। कोई कहानियों पर काम नहीं कर रहा, आपस में लड़ने में लगे हैं।’ रवि किशन ने कहा था, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि अच्छे लेखक और डायरेक्टर किनारे हो गए। स्टेज शो, वायरल गाने और व्यक्तिगत विवाद मुख्य कंटेंट बन गए हैं।’ गाली-गलौज और सोशल मीडिया विवाद पर चला गया है नए कलाकारों का ध्यान पवन सिंह और खेसारी के बीच चले आ रहे विवाद को लेकर हमने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से बात की। जाना कि दोनों की लड़ाई से इंडस्ट्री किस तरह प्रभावित हो रही है। भोजपुरी फिल्म व गाने लिखने वाले विपेंद्र कुमार ने बताया, ‘नए कलाकारों ने विषय और कहानी पर मेहनत छोड़ दी है। ध्यान सिर्फ सनसनी, गाली-गलौज और सोशल मीडिया विवाद पर चला गया है। इससे परिवार भोजपुरी फिल्मों और गानों से दूर हो रहे हैं।’ भोजपुरी इंडस्ट्री में साफ दिख रही खेमेबाजी भोजपुरी के कई एक्टर्स ऑफ रिकॉर्ड यह स्वीकार करते हैं कि पवन और खेसारी के बीच चल रही लड़ाई का असर सेट तक पहुंच गया है। कोई प्रोड्यूसर अगर पवन के साथ फिल्म बनाता है तो खेसारी कैंप के लोग उससे दूरी बना लेते हैं। अगर कोई कलाकार खेसारी के साथ शो करता है तो पवन के समर्थकों का सोशल मीडिया ट्रोल शुरू हो जाता है। आपस में लड़कर दोनों बढ़ाते हैं अपनी कमाई भोजपुरी सिंगर शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि अगर यह लड़ाई यहीं नहीं रुकी तो आने वाली पीढ़ी के लिए यह नॉर्मल हो जाएगा। स्टारडम का मतलब होगा, जितना बड़ा विवाद, उतना बड़ा हीरो। उन्होंने कहा, ‘म्यूजिक इंडस्ट्री में डिस ट्रैक की परंपरा पहले से है। एक स्टार दूसरे पर तंज भरा गाना बनाता है। फैंस दो खेमों में बंटते हैं। इससे व्यूज और कमाई दोनों बढ़ती है। सोशल मीडिया के दौर में विवाद सबसे आसान करेंसी बन गया है। शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, ‘हर तीखा बयान 30 सेकेंड की रील बन जाता है। हर कटाक्ष से नए हैशटैग ट्रेंड में आ जाते हैं। हर झगड़े पर फैनबॉय कमेंट्स की बारिश होती है, जो एल्गोरिदम को और मजबूत करती है और गाने हिट हो जाते।’
लड़ेंगे तभी बिकेंगे, यह मार्केटिंग का नया फॉर्मूला शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, ‘लड़ेंगे तभी बिकेंगे, यह मार्केटिंग का नया फॉर्मूला है। सोशल मीडिया, रील्स और चुनावी भीड़ में बने रहने के लिए विवाद सबसे आसान शॉर्टकट बन गया है। हर बयान पर ट्रेंड, हर लाइव पर हैशटैग, हर क्लिप पर लाखों व्यूज।’ आगे क्या? इंडस्ट्री, इमेज और जिम्मेदारी भोजपुरी इंडस्ट्री पहले से ही अश्लीलता और हिंसा के आरोपों से घिरी रही है, ऐसे में दो सबसे बड़े स्टार्स का लगातार पब्लिक फाइट में पड़े रहना इमेज क्राइसिस को और गहरा कर रहा है। सवाल यही है कि क्या दोनों स्टार्स इस जंग से निकलकर कंटेंट, नई पीढ़ी के कलाकारों और इंडस्ट्री की साख पर ध्यान देंगे, या फिर “लड़ेंगे तभी बिकेंगे” की रेस में भोजपुरी को और ज्यादा विवादों के धुएं में झोंक देंगे। 15 जनवरी 2026 को एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर तंज करते हुए कहा कि वह खेसारी से कभी नहीं मिलना चाहते। उन्होंने कहा, ‘शायद मुझे ऐसा लगता है कि इस जीवन में मुलाकात नहीं हो, वही अच्छा है।’ 6 फरवरी 2026 को खेसारी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पलटवार करते हुए कहा, ‘अगर वे मुझसे नहीं मिलना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। हर कोई अपनी जिंदगी में आजाद है। वे किसी से मिले या न मिले। पवन सिंह के मिलने से न मेरा घर चलता है और न ही उनके मिलने से किसी का घर चलता है।’ दरअसल, पवन सिंह और खेसारी यादव के बीच जुबानी जंग चुनाव खत्म होने के बाद भी जारी है। हालांकि जानकार बताते हैं कि दोनों अंदर से मिले हुए हैं। आपस में लड़ते हैं, जिससे दूसरे को आगे आने का मौका नहीं मिल रहा। इस लड़ाई से दोनों खूब कमाई भी कर रहे हैं। संडे बिग स्टोरी में पढ़िए, पवन सिंह और खेसारी के बीच इतना तनाव क्यों है? इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई? इनकी लड़ाई से किसको फायदा और किसको नुकसान हो रहा है? सबसे पहले जानिए दोनों के बीच हुए 3 विवाद और एक-दूसरे पर किए तंज पिछले दिनों पवन सिंह अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान लड़खड़ाते नजर आए। वीडियो सामने आने पर आरोप लगा कि पवन केक काटने के दौरान नशे में थे। अगले दिन खेसारी ने एक स्टेज प्रोग्राम में पवन सिंह का मजाक उड़ाया। लड़खड़ाकर मिमिक्री करते हुए कहा, ‘वो बोल नहीं रहा है, हिल के बता रहा है कि अंदर कुछ गया है। लोग इत्ती सी पी लेते हैं तो हिलने लगते हैं, हमें देखो एक ही जगह खड़े हुए हैं।’ एक कार्यक्रम में खेसारी ने पवन सिंह का नाम लिए बिना तंज कसा, ‘किसी का एक गाना इंटरनेशनल है और मेरा 4 गाना इंटरनेशनल हो गया है।’ इस पर पवन सिंह ने भी बिना नाम लिए जवाब दिया, ‘कोई कहता है कि उनके 4 गाने इंटरनेशनल हो गए। अब उनके गाने देश के बाहर विदेश में ही नहीं अंतरिक्ष में बजेंगे।’ इसका जवाब देते हुए खेसारी ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि एक पिछड़े समाज के बच्चे और उनके छोटे भाई का गाना स्पेस में बजेगा। उनके आशीर्वाद से हम इसे स्पेस में बजाने की कोशिश करेंगे।’ बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पवन सिंह ने खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘खेसारी कभी कहते हैं कि निरहुआ ने मुझे स्टार बनाया, कभी कहते हैं कि पवन भैया ने बनाया है। वह एक पानी पर नहीं रहते हैं।’ इस पर खेसारी ने तुरंत पवन सिंह पर पर्सनल अटैक करते हुए कहा, ‘ठीक है, मैं एक पानी पर नहीं रहता हूं। कम से कम एक बीबी के साथ तो हूं। इसके बाद बहुत विवाद हुआ। पवन सिंह ने कहा, ‘खेसारी को मैं जानता हूं। उसने स्टार बनाने के नाम पर 500 जिंदगी खराब की है।’ ये सिर्फ 3 विवाद नहीं हैं। पवन सिंह और खेसारी के बीच दर्जनों बार बयानबाजी हुई है। खेसारी के विवाद सिर्फ पवन सिंह के साथ नहीं, बल्कि भोजपुरी के अलग-अलग एक्टरों के साथ भी हुए हैं। अभी हाल में ही गोरखपुर महोत्सव में स्टेज से रवि किशन ने कहा था, ‘इंडस्ट्री में एक एक्टर ऐसा है, जो जब नया-नया आया था तो दोनों पैर छूकर सम्मान करता था। बाद में थोड़ा स्टारडम मिला तो घुटना छूने लगा।’ इस बयान के जवाब में खेसारी लाल यादव ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन की मिमिक्री की। उन्होंने कहा- ‘पहले यहां छूता था, अब यहां छूता है।’ खेसारी ने आगे कहा, ‘शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है। आजकल तो बेटा भी अपने पिता के पैर नहीं छूता। मुझे जन्म देने वाले पिता का नाम मंगरु यादव है और किसी को उनके पिता बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।’ कोरोना महामारी के समय हुई थी पवन और खेसारी के बीच विवाद की शुरुआत दरअसल, पवन सिंह और खेसारी के बीच विवाद नया नहीं है। इसकी शुरुआत कोरोना महामारी के समय हुई थी। मई 2022 में खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर पवन सिंह के फैंस पर आरोप लगाए थे। कहा था कि उनके फैंस उन्हें और उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं। खेसारी ने इस लड़ाई का कारण जातिवाद बताया। कहा कि पवन सिंह के फैंस उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। यादव परिवार से आने की वजह से उनके साथ ऐसा किया जा रहा है। इसके बाद पवन सिंह और खेसारी दोनों के फैंस आमने सामने आ गए। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ बातें करने लगे। खेसारी के फैंस ने पवन सिंह के पुराने गाने पर अश्लीलता का आरोप लगाया तो पवन सिंह के समर्थकों ने भी खेसारी पर हमला किया। महिला फैन ने खेसारी की टैटू बनवाई तो पवन सिंह के फैंस ने दी धमकी जुलाई 2023 में सौम्या पोखरेल नाम की एक महिला फैन ने खेसारी के चेहरे वाली टैटू बनवाई। कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पवन सिंह के फैंस ने सौम्या को गाली और धमकी दी। इसपर खेसारी यादव ने फेसबुक लाइव आकर पवन सिंह के फैंस को जुबान कंट्रोल में रखने को कहा। इसके बाद दोनों एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर दो खेमें में बंट गए। यह लड़ाई दो एक्टर्स के बीच नहीं रह गई। भोजपुरी इंडस्ट्री के भीतर पावर और इमेज की जंग बन गई। दोनों की फैन फॉलोइंग जाति, इलाका और राजनीतिक झुकाव के हिसाब से बंट गया। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे पर अपने गानों से तंज कसने लगे। इंडस्ट्री जाति और पॉलिटिकल एक्टिविटी के आधार पर भी बंटने लगी। खेसारी को उनके फैंस ट्रेंडिंग स्टार तो पवन सिंह के फैंस उन्हें पावर स्टार कहने लगे। लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के लिए खेसारी ने किया था प्रचार पवन सिंह का झुकाव बीजेपी की तरफ है तो खेसारी का आरजेडी की तरफ। 2024 में पवन बीजेपी के टिकट पर आरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बंगाल के आसनसोल सीट से टिकट मिला। पवन ने आसनसोल से भाजपा का टिकट नहीं लिया। काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े। खेसारी ने काराकाट जाकर पवन के लिए प्रचार किया। दोनों ने स्टेज शेयर किया था। चुनाव खत्म होते ही दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने लगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पवन सिंह भाजपा में शामिल हुए। वह काराकाट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। इसी बीच उनकी पत्नी ज्योति ने काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी के साथ कैंपेनिंग शुरू कर दी। खेसारी ज्योति सिंह के समर्थन में आए। अक्टूबर 2025 में पवन और उनकी पत्नी ज्योति के बीच विवाद बढ़ा तो खेसारी ने कहा, ‘भाभी का अपराध इतना बड़ा नहीं, माफ कर दो। औरतों की इज्जत न करने वाला घर कैसे चलाएगा?” पवन सिंह ने जवाब नहीं दिया, लेकिन फैन्स ने हमला बोला। इस दौरान ज्योति सिंह ने भी काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद पवन सिंह चुनाव नहीं लड़े, स्टार प्रचारक के रूप में बीजेपी के लिए प्रचार किया। दूसरी तरफ खेसारी को आरजेडी ने छपरा से टिकट दिया। चुनाव प्रचार के दौरान भी दोनों के बीच जमकर जुबानी लड़ाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब तंज कसे। पवन सिंह ने खेसारी पर तंज कसते हुए कहा, ‘उनका हाल अधजल गगरी छलकत जाए वाला है। वह कब बीवी को बहन बना लेंगे और कब बहन को बीवी इसकी कोई गारंटी नहीं है।’ दरअसल पवन सिंह ने ये बातें खेसारी के उस बयान पर कहीं थी, जिसमें खेसारी ने कहा था, ‘मैं अपनी पत्नी को घर में बीबी की तरह प्यार करता हूं। घर से बाहर उसके साथ एक भाई की तरह जाता हूं।’ खेसारी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, ‘मैं रोजी-रोजगार और शिक्षा की बात करता हूं और वो राम मंदिर और धर्म की बात करते हैं। खेसारी के राम मंदिर के बयान पर मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव और रवि किशन ने भी जवाबी हमला बोला था।’ दोनों भोजपुरी एक्टर व सिंगर आए दिन एक-दूसरे पर बयानबाजी करते नजर आते हैं। दोनों की मिलियंस में फैन फॉलोइंग है। दोनों के गाने रिलीज होते ही मिलियंस में व्यूज चले जाते हैं। हमने दोनों से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बीजी शेड्यूल का हवाला देकर इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। पवन-खेसारी की लड़ाई में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को हो रहा नुकसान इन दोनों के विवाद पर कई बड़े स्टार बोल चुके हैं। रवि किशन ने कहा था, ‘इतने बड़े स्टार्स को निजी तौर पर बैठकर विवाद सुलझाना चाहिए। लाखों युवाओं के रोल मॉडल जब गाली-गलौज और तंज से सुर्खियों में रहेंगे तो उनकी नजर में स्टारडम का मतलब भी यही बन जाएगा। कोई कहानियों पर काम नहीं कर रहा, आपस में लड़ने में लगे हैं।’ रवि किशन ने कहा था, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि अच्छे लेखक और डायरेक्टर किनारे हो गए। स्टेज शो, वायरल गाने और व्यक्तिगत विवाद मुख्य कंटेंट बन गए हैं।’ गाली-गलौज और सोशल मीडिया विवाद पर चला गया है नए कलाकारों का ध्यान पवन सिंह और खेसारी के बीच चले आ रहे विवाद को लेकर हमने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से बात की। जाना कि दोनों की लड़ाई से इंडस्ट्री किस तरह प्रभावित हो रही है। भोजपुरी फिल्म व गाने लिखने वाले विपेंद्र कुमार ने बताया, ‘नए कलाकारों ने विषय और कहानी पर मेहनत छोड़ दी है। ध्यान सिर्फ सनसनी, गाली-गलौज और सोशल मीडिया विवाद पर चला गया है। इससे परिवार भोजपुरी फिल्मों और गानों से दूर हो रहे हैं।’ भोजपुरी इंडस्ट्री में साफ दिख रही खेमेबाजी भोजपुरी के कई एक्टर्स ऑफ रिकॉर्ड यह स्वीकार करते हैं कि पवन और खेसारी के बीच चल रही लड़ाई का असर सेट तक पहुंच गया है। कोई प्रोड्यूसर अगर पवन के साथ फिल्म बनाता है तो खेसारी कैंप के लोग उससे दूरी बना लेते हैं। अगर कोई कलाकार खेसारी के साथ शो करता है तो पवन के समर्थकों का सोशल मीडिया ट्रोल शुरू हो जाता है। आपस में लड़कर दोनों बढ़ाते हैं अपनी कमाई भोजपुरी सिंगर शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि अगर यह लड़ाई यहीं नहीं रुकी तो आने वाली पीढ़ी के लिए यह नॉर्मल हो जाएगा। स्टारडम का मतलब होगा, जितना बड़ा विवाद, उतना बड़ा हीरो। उन्होंने कहा, ‘म्यूजिक इंडस्ट्री में डिस ट्रैक की परंपरा पहले से है। एक स्टार दूसरे पर तंज भरा गाना बनाता है। फैंस दो खेमों में बंटते हैं। इससे व्यूज और कमाई दोनों बढ़ती है। सोशल मीडिया के दौर में विवाद सबसे आसान करेंसी बन गया है। शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, ‘हर तीखा बयान 30 सेकेंड की रील बन जाता है। हर कटाक्ष से नए हैशटैग ट्रेंड में आ जाते हैं। हर झगड़े पर फैनबॉय कमेंट्स की बारिश होती है, जो एल्गोरिदम को और मजबूत करती है और गाने हिट हो जाते।’
लड़ेंगे तभी बिकेंगे, यह मार्केटिंग का नया फॉर्मूला शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, ‘लड़ेंगे तभी बिकेंगे, यह मार्केटिंग का नया फॉर्मूला है। सोशल मीडिया, रील्स और चुनावी भीड़ में बने रहने के लिए विवाद सबसे आसान शॉर्टकट बन गया है। हर बयान पर ट्रेंड, हर लाइव पर हैशटैग, हर क्लिप पर लाखों व्यूज।’ आगे क्या? इंडस्ट्री, इमेज और जिम्मेदारी भोजपुरी इंडस्ट्री पहले से ही अश्लीलता और हिंसा के आरोपों से घिरी रही है, ऐसे में दो सबसे बड़े स्टार्स का लगातार पब्लिक फाइट में पड़े रहना इमेज क्राइसिस को और गहरा कर रहा है। सवाल यही है कि क्या दोनों स्टार्स इस जंग से निकलकर कंटेंट, नई पीढ़ी के कलाकारों और इंडस्ट्री की साख पर ध्यान देंगे, या फिर “लड़ेंगे तभी बिकेंगे” की रेस में भोजपुरी को और ज्यादा विवादों के धुएं में झोंक देंगे।


