बाथरूम की जाली से पटवारी ने बनाए नहा रही नाबालिग छात्रा के वीडियो

बाथरूम की जाली से पटवारी ने बनाए नहा रही नाबालिग छात्रा के वीडियो

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी ने अपने ही घर में किराए से रहकर पढ़ाई करने वाली नाबालिग छात्रा के नहाते वक्त वीडियो बना लिए। जब इस बारे में नाबालिग छात्रा को पता चला तो उसने अपने परिजन को पूरी बात बताई। परिजन व अन्य लोगों ने जब पटवारी का मोबाइल चेक किया तो रिसायकल बिन में डिलीट किए हुए नाबालिग के नहाते वक्त बनाए गए दो-तीन वीडियो मिले। इसके बाद परिजन व लोगों ने पटवारी की जमकर पिटाई की, मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह पटवारी को छुड़ाकर थाने ले गई।

देखें वीडियो-

नहाते वक्त जाली से बनाए वीडियो

खिलचीपुर के इमली स्टैंड क्षेत्र में रहने वाले पटवारी महेश साहू (50) के घर में आसपास के गांवों की नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए पर रहती हैं। बताया गया है कि एक हफ्ते पहले आरोपी पटवारी महेश साहू की पत्नी राजस्थान के छबड़ा में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। पटवारी घर में अकेला था, शनिवार को जब घर में किराए से रहने वाली एक नाबालिग छात्रा बाथरूम में नहा रही थी तो आरोपी ने बाथरूम की जाली से उसके दो-तीन वीडियो बना लिए। छात्रा ने आरोपी को संदिग्ध हालत में देख लिया था लेकिन उसने तुरंत परीक्षा देने जाने के कारण आरोपी पटवारी से कुछ नहीं कहा। पेपर खत्म होने के बाद उसने पूरी बात अन्य छात्राओं व परिजन को बताई जिसके बाद परिजन आरोपी पटवारी के घर पहुंचे।

रिसायकल बिन में मिले वीडियो

गुस्साए परिजन और अन्य लोगों ने जब पटवारी महेश साहू का मोबाइल चेक किया तो उसके मोबाइल के रिसायकल बिन में नाबालिग छात्रा के नहाते वक्त के दो-तीन वीडियो मिले। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पटवारी की जमकर पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी पटवारी को भीड़ से बचाया व पकड़कर थाने लाई। थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में नाबालिग छात्रा के नहाते हुए वीडियो मिले हैं। आरोपी के खिलाफ पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *