ड्यूटी में लापरवाही पर गश्ती पदाधिकारी निलंबित:सहरसा के छोटू मिश्रा हत्याकांड मामले में कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया जायजा

ड्यूटी में लापरवाही पर गश्ती पदाधिकारी निलंबित:सहरसा के छोटू मिश्रा हत्याकांड मामले में कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया जायजा

सहरसा शहर के मीरा टॉकीज रोड में शुक्रवार रात छोटू मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर गश्ती पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए पुलिस अधिकारी का नाम पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह है। वे घटना के समय उस इलाके में गश्ती ड्यूटी पर तैनात थे। सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर यह त्वरित कार्रवाई की गई है। चंद्रशेखर सिंह की लापरवाही हुई उजागर सहरसा पुलिस ने इस संबंध में एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञप्ति के अनुसार, मामले की प्रारंभिक समीक्षा में पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की भूमिका में लापरवाही उजागर हुई। कर्तव्य में इस तरह की कोताही को देखते हुए एसपी के आदेशानुसार उन्हें तुरंत निलंबित किया गया। इस कार्रवाई के माध्यम से सहरसा पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मियों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी व विभागीय कार्रवाई जारी है। सहरसा पुलिस ने नागरिकों को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सहरसा शहर के मीरा टॉकीज रोड में शुक्रवार रात छोटू मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर गश्ती पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए पुलिस अधिकारी का नाम पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह है। वे घटना के समय उस इलाके में गश्ती ड्यूटी पर तैनात थे। सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर यह त्वरित कार्रवाई की गई है। चंद्रशेखर सिंह की लापरवाही हुई उजागर सहरसा पुलिस ने इस संबंध में एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञप्ति के अनुसार, मामले की प्रारंभिक समीक्षा में पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की भूमिका में लापरवाही उजागर हुई। कर्तव्य में इस तरह की कोताही को देखते हुए एसपी के आदेशानुसार उन्हें तुरंत निलंबित किया गया। इस कार्रवाई के माध्यम से सहरसा पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मियों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी व विभागीय कार्रवाई जारी है। सहरसा पुलिस ने नागरिकों को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *