पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होगा:11 फरवरी से नॉमिनेशन फॉर्म मिलेंगे, 21 को जारी होगी उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होगा:11 फरवरी से नॉमिनेशन फॉर्म मिलेंगे, 21 को जारी होगी उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होगा। इस घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग गया है। कुलपति द्वारा वर्तमान छात्र संघ मंगलवार से भंग कर दिया गया है। छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म 11 फरवरी से मिलना शुरू होगा। इसकी कीमत 50 रुपए रखी गई है। नॉमिनेशन फॉर्म लेने के लिए स्टूडेंट को डीएसडब्ल्यू के ऑफिस सुबह 10 से 3:30 बजे के बीच आना होगा। 14 फरवरी तक नॉमिनेशन फॉर्म मिलेगा और फिर 16 से 18 फरवरी के बीच जमा लिया जाएगा। 19 फरवरी को सुबह 10:30 बजे नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी और शाम 5 बजे उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। 21 फरवरी को जारी होगी उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए ग्रिवांस सेल भी तैयार की गई है, जहां उम्मीदवार चुनाव से संबंधित अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। 21 फरवरी दोपहर 3 बजे तक कैंडीडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं। फिर शाम 5 बजे विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। 28 फरवरी को सुबह 8:30 से 2:30 बजे तक वोटिंग होगी। 28 फरवरी को ही शाम 4:30 बजे के बाद काउंटिंग शुरू कर दी जाएगी। इसी दिन देर रात तक चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा। काउंटिंग के लिए वेन्यू बाद में डिसाइड की जाएगी। छात्र संघ चुनाव के लिए यूनिवर्सिटी ने गठित की कमेटी डीन प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव आयोजित कराने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कमेटी गठित की गई। इसमें चीफ एलेक्शन आफिसर भौतिकी विभाग अध्यक्ष प्रो. शंकर कुमार को बनाया गया है। वहीं, एडवाइजर डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के प्रो. खगेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से दो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। ऑब्जर्वर के रूप में बॉटनी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीरेंद्र प्रसाद और कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. एनके झा को नियुक्त किया गया है। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होगा। इस घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग गया है। कुलपति द्वारा वर्तमान छात्र संघ मंगलवार से भंग कर दिया गया है। छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म 11 फरवरी से मिलना शुरू होगा। इसकी कीमत 50 रुपए रखी गई है। नॉमिनेशन फॉर्म लेने के लिए स्टूडेंट को डीएसडब्ल्यू के ऑफिस सुबह 10 से 3:30 बजे के बीच आना होगा। 14 फरवरी तक नॉमिनेशन फॉर्म मिलेगा और फिर 16 से 18 फरवरी के बीच जमा लिया जाएगा। 19 फरवरी को सुबह 10:30 बजे नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी और शाम 5 बजे उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। 21 फरवरी को जारी होगी उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए ग्रिवांस सेल भी तैयार की गई है, जहां उम्मीदवार चुनाव से संबंधित अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। 21 फरवरी दोपहर 3 बजे तक कैंडीडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं। फिर शाम 5 बजे विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। 28 फरवरी को सुबह 8:30 से 2:30 बजे तक वोटिंग होगी। 28 फरवरी को ही शाम 4:30 बजे के बाद काउंटिंग शुरू कर दी जाएगी। इसी दिन देर रात तक चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा। काउंटिंग के लिए वेन्यू बाद में डिसाइड की जाएगी। छात्र संघ चुनाव के लिए यूनिवर्सिटी ने गठित की कमेटी डीन प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव आयोजित कराने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कमेटी गठित की गई। इसमें चीफ एलेक्शन आफिसर भौतिकी विभाग अध्यक्ष प्रो. शंकर कुमार को बनाया गया है। वहीं, एडवाइजर डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के प्रो. खगेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से दो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। ऑब्जर्वर के रूप में बॉटनी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीरेंद्र प्रसाद और कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. एनके झा को नियुक्त किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *