आज पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव है। सुबह 8:30 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। छात्र दोपहर 2:30 तक मतदान कर सकते हैं। सेंट्रल पैनल के 5 पद के लिए 41 और काउंसलर के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार, महासचिव के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 6 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज शाम 4:10 बजे से ही पटना आर्ट्स कॉलेज में मतों की गिनती शुरू होगी। संभावना है कि देर रात परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। पटना वीमेंस-मगध महिला की छात्राएं करेंगी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया, वोटर उम्मीदवार के क्रम संख्या के आगे बॉल पेन से क्रॉस का चिह्न लगाएंगे। प्लस या अन्य निशान लगाने पर मतदान रद्द हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 निर्वाचन इकाई के लिए कुल 41 बूथ बनाए गए हैं। छात्र संघ चुनाव के लिए यूनिवर्सिटी के 19973 मतदाता वोट देंगे। इसमें 7963 केवल छात्रा मतदाता हैं। पिछले साल से 373 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 2025 में 19600 मतदाता सूची में शामिल थे। इस लिस्ट में सबसे अधिक पटना वीमेंस कॉलेज में 4657 मतदाता हैं। एक वोटर छह बार करेंगे वोट सेंट्रल पैनल के लिए कुल 5 और काउंसेलर के 22 पदों के लिए चुनाव होगा। सेंट्रल पैनल के बैलेट बॉक्स अलग-अलग कलर के होंगे। जिस कलर के मतपत्र होंगे उसी कलर बैलेट बॉक्स में मतदान करना है। एक वोटर छह बार अलग-अलग बैलेट बाक्स में मतदान करेंगे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपत्र को मतदान केंद्र पर सील कर दिया जाएगा। हालांकि, काउंसलर के पद पर पांच उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं। इनकी घोषणा विश्वविद्यालय स्तर पर अभी नहीं की गई है। निर्विरोध काउंसलर की जीत की घोषणा आज होगी। वोट करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा अटेंडेंस का लाभ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया है कि चुनाव संपन्न होते तक किसी बाहरी व्यक्ति को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। चुनाव के दिन वोट करने वाले विद्यार्थियों को क्लास में एक्स्ट्रा चार से पांच दिन के अटेंडेंस का लाभ मिलेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कॉलेजों और विभागों को अपने स्तर पर चुनाव में वोट करने वाले विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक्स्ट्रा अटेंडेंस का लाभ देने के लिए निर्देशित किया है। ID कार्ड दिखाकर छात्र करेंगे वोट सभी छात्र अपना ID कार्ड दिखाकर ही वोट करेंगे। ID कार्ड नहीं होने की स्थिति में कॉलेज की ओर से एक फॉर्मेट तैयार करके दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया था कि वे 17 फरवरी तक उनके यहां एनरॉल्ड सभी विद्यार्थियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराएं और इसकी सूचना संबंधित विभाग को देना सुनिश्चित करें। पहचान पत्र नहीं बनने की स्थिति में कॉलेज एक फॉर्मेट तैयार कर छात्र के फोटो के साथ उसे भर कर संबंधित अधिकारी का हस्ताक्षर व मोहर लगवाएगा। पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में छात्र चुनाव के दौरान यह फॉर्मेट अपने अपने पास रखेंगे। इस फॉर्मेट के आधार पर छात्रों को वोट देने का अधिकार होगा। पिछले साल 45.25% वोटिंग हुई थी पटना विवि के 107 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मैथिली मृणालिनी ने जीत दर्ज की थी। साल 2025 में छात्र संघ चुनाव में 45.25% यानी कुल 8625 वोट डाले गए थे। सबसे अधिक पटना लॉ कॉलेज में 63.40% वोटिंग हुई थी। दूसरे नंबर पर पटना साइंस कॉलेज में 61.80% वोटिंग हुई थी। सबसे अधिक वीमेंस कॉलेज में कुल 4461 वोटर में से 2345 छात्राओं ने अपने वोट डाले थे। आज पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव है। सुबह 8:30 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। छात्र दोपहर 2:30 तक मतदान कर सकते हैं। सेंट्रल पैनल के 5 पद के लिए 41 और काउंसलर के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार, महासचिव के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 6 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज शाम 4:10 बजे से ही पटना आर्ट्स कॉलेज में मतों की गिनती शुरू होगी। संभावना है कि देर रात परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। पटना वीमेंस-मगध महिला की छात्राएं करेंगी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया, वोटर उम्मीदवार के क्रम संख्या के आगे बॉल पेन से क्रॉस का चिह्न लगाएंगे। प्लस या अन्य निशान लगाने पर मतदान रद्द हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 निर्वाचन इकाई के लिए कुल 41 बूथ बनाए गए हैं। छात्र संघ चुनाव के लिए यूनिवर्सिटी के 19973 मतदाता वोट देंगे। इसमें 7963 केवल छात्रा मतदाता हैं। पिछले साल से 373 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 2025 में 19600 मतदाता सूची में शामिल थे। इस लिस्ट में सबसे अधिक पटना वीमेंस कॉलेज में 4657 मतदाता हैं। एक वोटर छह बार करेंगे वोट सेंट्रल पैनल के लिए कुल 5 और काउंसेलर के 22 पदों के लिए चुनाव होगा। सेंट्रल पैनल के बैलेट बॉक्स अलग-अलग कलर के होंगे। जिस कलर के मतपत्र होंगे उसी कलर बैलेट बॉक्स में मतदान करना है। एक वोटर छह बार अलग-अलग बैलेट बाक्स में मतदान करेंगे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपत्र को मतदान केंद्र पर सील कर दिया जाएगा। हालांकि, काउंसलर के पद पर पांच उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं। इनकी घोषणा विश्वविद्यालय स्तर पर अभी नहीं की गई है। निर्विरोध काउंसलर की जीत की घोषणा आज होगी। वोट करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा अटेंडेंस का लाभ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया है कि चुनाव संपन्न होते तक किसी बाहरी व्यक्ति को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। चुनाव के दिन वोट करने वाले विद्यार्थियों को क्लास में एक्स्ट्रा चार से पांच दिन के अटेंडेंस का लाभ मिलेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कॉलेजों और विभागों को अपने स्तर पर चुनाव में वोट करने वाले विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक्स्ट्रा अटेंडेंस का लाभ देने के लिए निर्देशित किया है। ID कार्ड दिखाकर छात्र करेंगे वोट सभी छात्र अपना ID कार्ड दिखाकर ही वोट करेंगे। ID कार्ड नहीं होने की स्थिति में कॉलेज की ओर से एक फॉर्मेट तैयार करके दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया था कि वे 17 फरवरी तक उनके यहां एनरॉल्ड सभी विद्यार्थियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराएं और इसकी सूचना संबंधित विभाग को देना सुनिश्चित करें। पहचान पत्र नहीं बनने की स्थिति में कॉलेज एक फॉर्मेट तैयार कर छात्र के फोटो के साथ उसे भर कर संबंधित अधिकारी का हस्ताक्षर व मोहर लगवाएगा। पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में छात्र चुनाव के दौरान यह फॉर्मेट अपने अपने पास रखेंगे। इस फॉर्मेट के आधार पर छात्रों को वोट देने का अधिकार होगा। पिछले साल 45.25% वोटिंग हुई थी पटना विवि के 107 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मैथिली मृणालिनी ने जीत दर्ज की थी। साल 2025 में छात्र संघ चुनाव में 45.25% यानी कुल 8625 वोट डाले गए थे। सबसे अधिक पटना लॉ कॉलेज में 63.40% वोटिंग हुई थी। दूसरे नंबर पर पटना साइंस कॉलेज में 61.80% वोटिंग हुई थी। सबसे अधिक वीमेंस कॉलेज में कुल 4461 वोटर में से 2345 छात्राओं ने अपने वोट डाले थे।


