दानापुर के गोला रोड में बुधवार की रात थार ने राह चलते लोगों को कुचल दिया। घटना में एक महिला सहित चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि थार चालक ने बहुत स्पीड में कार चलाई और कुचलते हुए लोगों को निकलने लगा। घटना दानापुर के वीआईपी इलाके गोला रोड पर हुई। मौके पर घटना से आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। घटना के वक्त अफरा-तफरी मच गई। थार ने बाइक में भी टक्कर मारी है। हादसे के बाद घायलों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। नशे में धुत था चालक जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में धुत थार चालक ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी और सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद दिया। घायलों को तुरंत दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यह घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और चालक की जमकर पिटाई की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत दानापुर अग्निशमन टीम को सूचित किया। अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि एक चार पहिया वाहन ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल दानापुर में भर्ती कराया गया है। लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी थी, जिस पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। मामले की छानबीन की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दानापुर के गोला रोड में बुधवार की रात थार ने राह चलते लोगों को कुचल दिया। घटना में एक महिला सहित चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि थार चालक ने बहुत स्पीड में कार चलाई और कुचलते हुए लोगों को निकलने लगा। घटना दानापुर के वीआईपी इलाके गोला रोड पर हुई। मौके पर घटना से आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। घटना के वक्त अफरा-तफरी मच गई। थार ने बाइक में भी टक्कर मारी है। हादसे के बाद घायलों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। नशे में धुत था चालक जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में धुत थार चालक ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी और सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद दिया। घायलों को तुरंत दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यह घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और चालक की जमकर पिटाई की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत दानापुर अग्निशमन टीम को सूचित किया। अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि एक चार पहिया वाहन ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल दानापुर में भर्ती कराया गया है। लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी थी, जिस पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। मामले की छानबीन की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


