पटना STF ने सोना ठग को किया गिरफ्तार:गोल्ड की 6 चेन बरामद, ऑर्डर लेकर नकली गोल्ड करता था डिलीवरी; गिरोह की तलाश जारी

पटना STF ने सोना ठग को किया गिरफ्तार:गोल्ड की 6 चेन बरामद, ऑर्डर लेकर नकली गोल्ड करता था डिलीवरी; गिरोह की तलाश जारी

पटना एसटीएफ ने दीघा इलाके से एक सोना ठग गिरोह के सदस्य को पड़ा है। उसकी पहचान कुंदन के तौर पर हुई है। उसके पास से सोने की 6 चेन बरामद की गई है। फिलहाल, आरोपी से दीघा थाने में पूछताछ की जा रही है। STF ने घेराबंदी कर ठग को दबोचा पिछले लगभग एक सप्ताह से दीघा इलाके में घूम-घूम कर लोगों से सोने का आर्डर ले रहा था। इसकी खबर स्थानीय थाने की पुलिस को नहीं थी, लेकिन एसटीएफ को जानकारी मिल गई। इसके बाद एसटीएफ आरोपी को पकड़ने में लग गई। आज सुबह एसटीएफ को खबर मिली कि आरोपी कुंदन दीघा इलाके में ठगी करने की नीयत से घूम रहा है। इसके बाद STF ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। असली गहने के नमूने दिखाता, फिर नकली थमा देता कुंदन ने पूछताछ में बताया है कि वह लोगों से जेवरात बनाने के लिए ऑर्डर लेता था। ऑर्डर लेते वक्त ओरिजिनल गहने के नमूने दिखाता था। इसके एवज में रुपए वगैरह लेने के बाद नकली सोने के गहनें ग्राहकों को देकर फरार हो जाता था। कुंदन के खिलाफ दीघा थाना समेत पटना के अलग-अलग थानों से शिकायत मिल रही थी। अब तक दीघा थाने में 6 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। गिरोह की तलाश में पुलिस पटना में पहले से भी सोने की गुल्ली दिखाकर लोगों के साथ ठगी की घटना हो चुकी है। इस तरीके के भी ठग एक्टिव हैं। ऐसे में एसटीएफ पटना पुलिस की मदद से कुंदन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। पटना एसटीएफ ने दीघा इलाके से एक सोना ठग गिरोह के सदस्य को पड़ा है। उसकी पहचान कुंदन के तौर पर हुई है। उसके पास से सोने की 6 चेन बरामद की गई है। फिलहाल, आरोपी से दीघा थाने में पूछताछ की जा रही है। STF ने घेराबंदी कर ठग को दबोचा पिछले लगभग एक सप्ताह से दीघा इलाके में घूम-घूम कर लोगों से सोने का आर्डर ले रहा था। इसकी खबर स्थानीय थाने की पुलिस को नहीं थी, लेकिन एसटीएफ को जानकारी मिल गई। इसके बाद एसटीएफ आरोपी को पकड़ने में लग गई। आज सुबह एसटीएफ को खबर मिली कि आरोपी कुंदन दीघा इलाके में ठगी करने की नीयत से घूम रहा है। इसके बाद STF ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। असली गहने के नमूने दिखाता, फिर नकली थमा देता कुंदन ने पूछताछ में बताया है कि वह लोगों से जेवरात बनाने के लिए ऑर्डर लेता था। ऑर्डर लेते वक्त ओरिजिनल गहने के नमूने दिखाता था। इसके एवज में रुपए वगैरह लेने के बाद नकली सोने के गहनें ग्राहकों को देकर फरार हो जाता था। कुंदन के खिलाफ दीघा थाना समेत पटना के अलग-अलग थानों से शिकायत मिल रही थी। अब तक दीघा थाने में 6 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। गिरोह की तलाश में पुलिस पटना में पहले से भी सोने की गुल्ली दिखाकर लोगों के साथ ठगी की घटना हो चुकी है। इस तरीके के भी ठग एक्टिव हैं। ऐसे में एसटीएफ पटना पुलिस की मदद से कुंदन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *