पटना-महाशिवरात्रि पर निकलेगी शोभयात्रा, मंदिर-घाटों में पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु:बेली रोड समेत कई जगहों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां; 7 SDRF टीम की तैनाती, नाव पर रोक

पटना-महाशिवरात्रि पर निकलेगी शोभयात्रा, मंदिर-घाटों में पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु:बेली रोड समेत कई जगहों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां; 7 SDRF टीम की तैनाती, नाव पर रोक

15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के मंदिरों और नदी घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक, जिलाधिकारी पटना और वरीय पुलिस अधीक्षक पटना ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिस दौरान श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि समिति के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस महाशिवरात्रि के दिन शहर में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें, ताकि जाम की समस्या न हो और सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से आवागमन की सुविधा मिल सके। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। स्पेशल मोबाइल टीम और रिवर पेट्रोलिंग टीम भी सक्रिय रहेंगी। जानें कौन कौन रूट रहेगा डायवर्ट महाशिवरात्रि के मौके पर पटना में अलग-अलग जगहों से शोभा यात्रा निकलेगी, जो सुबह 3 बजे के बाद अलग-अलग रूट से खाजपुरा शिव मंदिर (बेली रोड) पहुंचेगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। 1. बेली रोड पर सामान्य गाड़ियों की एंट्री बंद राजा बाजार फ्लाईओवर के नीचे से टीओपी मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक आम वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। सिर्फ इमरजेंसी गाड़ियां चलेंगी। 2. सिटी बसें फ्लाईओवर के ऊपर से चलेंगी रुकनपुरा से चिड़ियाघर गेट नंबर-01 तक नगर सेवा/सिटी राइड बसें फ्लाईओवर के ऊपर से जाएंगी। 3. जगदेव पथ से आने वाले वाहन डायवर्ट जो वाहन जगदेव पथ से हवाई अड्डा, आयकर गोलंबर या पटना जंक्शन की ओर जाएंगे, उन्हें जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वे फुलवारी जेल मोड़ होकर आगे जा सकेंगे। 4. दीघा/राजीवनगर जाने वाले छोटे वाहन का रूट बदला बेली रोड से दीघा, राजीवनगर या एएन कॉलेज की तरफ जाने वाले छोटे वाहन पथ नंबर-04 (अब्दुल्ला पथ मोड़) से डायवर्ट होकर अशोकनगर-दीघा रोड से जा सकेंगे। 5. डाक बंगला/टीओपी से पश्चिम जाने वाले वाहन पूर्व से पश्चिम जाने वाली गाड़ियां टीओपी से डायवर्ट होकर हवाई अड्डा पश्चिमी गेट, फुलवारी जेल मोड़ होते हुए आगे जा सकेंगी। 6. आशियाना-दीघा की ओर जाने वालों के लिए खास रूट पूर्व से पश्चिम आशियाना/दीघा जाने वाले वाहन राजा बाजार फ्लाईओवर के ऊपर से रुकनपुरा, फिर रूपसपुर पुल के नीचे (विजयनगर) से यू-टर्न लेकर आगे जा सकेंगे। 7. आशियाना-दीघा रोड से बेली रोड जाने वालों के लिए आशियाना–दीघा रोड से बेली रोड की ओर जाने वाले वाहन पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अब्दुल्ला पथ होकर जगदेव पथ मोड़ पहुंचेंगे। वहां से आगे बेली रोड या फुलवारी जेल मोड़ की तरफ जा सकेंगे। घाटों पर 7 SDRF टीमों की तैनाती महाशिवरात्रि के अवसर पर नदी घाटों पर सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अलग-अलग अनुमंडलों के घाटों को कई सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में दो-दो मोटर बोट, गोताखोर और जवानों के साथ कुल 7 SDRF टीमों को तैनात किया गया है। सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र के नदी और तालाब के घाटों पर लाइफ जैकेट, नाव, नाविक और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। निजी नावों के परिचालन पर रोक सुरक्षा के मद्देनजर महाशिवरात्रि के दिन सरकारी कार्यों में लगी नावों को छोड़कर अन्य सभी नावों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से होगी निगरानी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लगातार भ्रमणशील रहकर हालात की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित नंबरों पर दें: जिला नियंत्रण कक्ष: 0612-2219810 / 0612-2219234 जिला आपातकालीन संचालन केंद्र: 0612-2210118 आपात सेवा:112 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के मंदिरों और नदी घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक, जिलाधिकारी पटना और वरीय पुलिस अधीक्षक पटना ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिस दौरान श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि समिति के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस महाशिवरात्रि के दिन शहर में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें, ताकि जाम की समस्या न हो और सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से आवागमन की सुविधा मिल सके। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। स्पेशल मोबाइल टीम और रिवर पेट्रोलिंग टीम भी सक्रिय रहेंगी। जानें कौन कौन रूट रहेगा डायवर्ट महाशिवरात्रि के मौके पर पटना में अलग-अलग जगहों से शोभा यात्रा निकलेगी, जो सुबह 3 बजे के बाद अलग-अलग रूट से खाजपुरा शिव मंदिर (बेली रोड) पहुंचेगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। 1. बेली रोड पर सामान्य गाड़ियों की एंट्री बंद राजा बाजार फ्लाईओवर के नीचे से टीओपी मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक आम वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। सिर्फ इमरजेंसी गाड़ियां चलेंगी। 2. सिटी बसें फ्लाईओवर के ऊपर से चलेंगी रुकनपुरा से चिड़ियाघर गेट नंबर-01 तक नगर सेवा/सिटी राइड बसें फ्लाईओवर के ऊपर से जाएंगी। 3. जगदेव पथ से आने वाले वाहन डायवर्ट जो वाहन जगदेव पथ से हवाई अड्डा, आयकर गोलंबर या पटना जंक्शन की ओर जाएंगे, उन्हें जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वे फुलवारी जेल मोड़ होकर आगे जा सकेंगे। 4. दीघा/राजीवनगर जाने वाले छोटे वाहन का रूट बदला बेली रोड से दीघा, राजीवनगर या एएन कॉलेज की तरफ जाने वाले छोटे वाहन पथ नंबर-04 (अब्दुल्ला पथ मोड़) से डायवर्ट होकर अशोकनगर-दीघा रोड से जा सकेंगे। 5. डाक बंगला/टीओपी से पश्चिम जाने वाले वाहन पूर्व से पश्चिम जाने वाली गाड़ियां टीओपी से डायवर्ट होकर हवाई अड्डा पश्चिमी गेट, फुलवारी जेल मोड़ होते हुए आगे जा सकेंगी। 6. आशियाना-दीघा की ओर जाने वालों के लिए खास रूट पूर्व से पश्चिम आशियाना/दीघा जाने वाले वाहन राजा बाजार फ्लाईओवर के ऊपर से रुकनपुरा, फिर रूपसपुर पुल के नीचे (विजयनगर) से यू-टर्न लेकर आगे जा सकेंगे। 7. आशियाना-दीघा रोड से बेली रोड जाने वालों के लिए आशियाना–दीघा रोड से बेली रोड की ओर जाने वाले वाहन पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अब्दुल्ला पथ होकर जगदेव पथ मोड़ पहुंचेंगे। वहां से आगे बेली रोड या फुलवारी जेल मोड़ की तरफ जा सकेंगे। घाटों पर 7 SDRF टीमों की तैनाती महाशिवरात्रि के अवसर पर नदी घाटों पर सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अलग-अलग अनुमंडलों के घाटों को कई सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में दो-दो मोटर बोट, गोताखोर और जवानों के साथ कुल 7 SDRF टीमों को तैनात किया गया है। सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र के नदी और तालाब के घाटों पर लाइफ जैकेट, नाव, नाविक और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। निजी नावों के परिचालन पर रोक सुरक्षा के मद्देनजर महाशिवरात्रि के दिन सरकारी कार्यों में लगी नावों को छोड़कर अन्य सभी नावों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से होगी निगरानी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लगातार भ्रमणशील रहकर हालात की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित नंबरों पर दें: जिला नियंत्रण कक्ष: 0612-2219810 / 0612-2219234 जिला आपातकालीन संचालन केंद्र: 0612-2210118 आपात सेवा:112  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *