पटना हाईकोर्ट को नया न्यायाधीश मिल गया है। राजधानी पटना के वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुल राज को पटना हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। अंशुल राज पटना हाईकोर्ट के जाने-माने और अनुभवी वकीलों में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं और कई महत्वपूर्ण मामलों में अपनी मजबूत फैसलों के लिए पहचाने जाते है। वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा के बेटे हैं अंशुल राज अंशुल राज, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा के पुत्र हैं। योगेश चंद्र वर्मा पटना हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं और बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और अधिवक्ता समाज में खुशी का माहौल है। अंशुल राज का शपथ ग्रहण समारोह भी जल्द ही आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अंशुल राज का नाम पहले पटना हाईकोर्ट कॉलेजियम ने जज पद के लिए अनुशंसित किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भी उनके नाम पर सहमति दी। जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। केंद्रीय कानून मंत्री ने दी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने अंशुल राज को पटना हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। अंशुल राज न केवल पटना बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चित वकील रहे हैं। वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े बिहार के मामलों में भी बतौर अधिवक्ता काम कर चुके हैं। उनकी पहचान तेज-तर्रार और गहरी कानूनी समझ रखने वाले वकील के रूप में है। पटना हाईकोर्ट को नया न्यायाधीश मिल गया है। राजधानी पटना के वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुल राज को पटना हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। अंशुल राज पटना हाईकोर्ट के जाने-माने और अनुभवी वकीलों में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं और कई महत्वपूर्ण मामलों में अपनी मजबूत फैसलों के लिए पहचाने जाते है। वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा के बेटे हैं अंशुल राज अंशुल राज, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा के पुत्र हैं। योगेश चंद्र वर्मा पटना हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं और बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और अधिवक्ता समाज में खुशी का माहौल है। अंशुल राज का शपथ ग्रहण समारोह भी जल्द ही आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अंशुल राज का नाम पहले पटना हाईकोर्ट कॉलेजियम ने जज पद के लिए अनुशंसित किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भी उनके नाम पर सहमति दी। जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। केंद्रीय कानून मंत्री ने दी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने अंशुल राज को पटना हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। अंशुल राज न केवल पटना बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चित वकील रहे हैं। वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े बिहार के मामलों में भी बतौर अधिवक्ता काम कर चुके हैं। उनकी पहचान तेज-तर्रार और गहरी कानूनी समझ रखने वाले वकील के रूप में है।


