77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पटना DM का निरीक्षण:गांधी मैदान में कहा- कोई चूक नहीं चलेगी; 128 कैमरे, 18 वॉच टावर, 12 झांकियां रहेंगी आकर्षण

77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पटना DM का निरीक्षण:गांधी मैदान में कहा- कोई चूक नहीं चलेगी; 128 कैमरे, 18 वॉच टावर, 12 झांकियां रहेंगी आकर्षण

77 वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पटना के गांधी मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने गांधी मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर ही समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह भव्य, व्यवस्थित और पूरी तरह सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि यह फिक्स टाइम और फिक्स वेन्यू वाला कार्यक्रम है, जिसमें किसी भी तरह की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और तालमेल के साथ निभानी होगी। चार सेक्टर में बंटा गांधी मैदान प्रशासन ने पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर में बांट दिया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी अपर जिला दंडाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को दी गई है। इनके नेतृत्व में तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष समिति 24 घंटे सक्रिय है, जो रोजाना मैदान का निरीक्षण कर रही है। 128 CCTV और 18 वॉच टावर से होगी निगरानी सुरक्षा के लिहाज से इस बार गांधी मैदान और उसके आसपास जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। मैदान में अस्थायी थाना और कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा 18 वॉच टावरों से निगरानी होगी। पटना स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए 128 सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी। इसमें फिक्स्ड, पीटीजेड और एनालिटिक कैमरे शामिल हैं। सभी कैमरे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े रहेंगे। शानदार रोशनी की होगी व्यवस्था गांधी मैदान और उसके आसपास रोशनी की भी शानदार व्यवस्था की जा रही है। 34 लाइट टावरों से 136 एलईडी लाइट, 229 पोल लाइट और 15 हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। इसके अलावा डेकोरेटिव लाइट और पाथवे लाइट भी रहेंगी ताकि रात में भी पूरा इलाका जगमगाता रहे। सफाई, घास की कटाई और मरम्मत तेज डीएम ने निर्देश दिया है कि मैदान की घास की कटाई, गड्ढों की भराई, पेड़ों की छंटाई और ट्रैक पाथ की मरम्मत तेजी से पूरी की जाए। फिलहाल करीब 48 सफाई कर्मियों की टीम रोज गांधी मैदान की सफाई कर रही है। अब जोनवार टीम लगाकर और बेहतर सफाई कराई जाएगी। बैठने, पानी और बिजली की पूरी व्यवस्था दर्शकों और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएगी। पीने के पानी के लिए वाटर टैंकर और वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। मैदान में मौजूद सभी नल और हाइड्रेंट चालू रहेंगे। बिजली की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया गया है। रिहर्सल शुरू, 24 जनवरी को फाइनल अभ्यास परेड की रिहर्सल 11 जनवरी से शुरू हो चुकी है। अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 9 बजे होगी। रिहर्सल के दौरान भी मेडिकल टीम, शौचालय और अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस बार गांधी मैदान में 12 विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी, जिनका निर्माण तेजी से चल रहा है। झांकियों की ऊंचाई 15 फीट से ज्यादा नहीं होगी। यातायात व्यवस्था और पार्किंग का प्लान गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैफिक को लेकर अलग से प्लान बनाया जाएगा, जिसकी जानकारी पहले ही दी जाएगी। पार्किंग के लिए अलग-अलग जगह चिन्हित की जा रही हैं। गांधी मैदान में कई जगह प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए जाएंगे, जहां डॉक्टर, दवाइयां और एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो दमकल दस्ते भी तैनात रहेंगे। महादलित टोलों में भी होगा झंडोतोलन डीएम ने बताया कि जिले के सभी महादलित टोलों में भी झंडोतोलन होगा। वहां सबसे बुजुर्ग व्यक्ति झंडा फहराएंगे और इसके लिए अलग से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस पर भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। सभी अधिकारी पूरी तरह सतर्क, सक्रिय और जिम्मेदार रहें। 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पटना के गांधी मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने गांधी मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर ही समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह भव्य, व्यवस्थित और पूरी तरह सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि यह फिक्स टाइम और फिक्स वेन्यू वाला कार्यक्रम है, जिसमें किसी भी तरह की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और तालमेल के साथ निभानी होगी। चार सेक्टर में बंटा गांधी मैदान प्रशासन ने पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर में बांट दिया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी अपर जिला दंडाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को दी गई है। इनके नेतृत्व में तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष समिति 24 घंटे सक्रिय है, जो रोजाना मैदान का निरीक्षण कर रही है। 128 CCTV और 18 वॉच टावर से होगी निगरानी सुरक्षा के लिहाज से इस बार गांधी मैदान और उसके आसपास जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। मैदान में अस्थायी थाना और कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा 18 वॉच टावरों से निगरानी होगी। पटना स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए 128 सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी। इसमें फिक्स्ड, पीटीजेड और एनालिटिक कैमरे शामिल हैं। सभी कैमरे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े रहेंगे। शानदार रोशनी की होगी व्यवस्था गांधी मैदान और उसके आसपास रोशनी की भी शानदार व्यवस्था की जा रही है। 34 लाइट टावरों से 136 एलईडी लाइट, 229 पोल लाइट और 15 हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। इसके अलावा डेकोरेटिव लाइट और पाथवे लाइट भी रहेंगी ताकि रात में भी पूरा इलाका जगमगाता रहे। सफाई, घास की कटाई और मरम्मत तेज डीएम ने निर्देश दिया है कि मैदान की घास की कटाई, गड्ढों की भराई, पेड़ों की छंटाई और ट्रैक पाथ की मरम्मत तेजी से पूरी की जाए। फिलहाल करीब 48 सफाई कर्मियों की टीम रोज गांधी मैदान की सफाई कर रही है। अब जोनवार टीम लगाकर और बेहतर सफाई कराई जाएगी। बैठने, पानी और बिजली की पूरी व्यवस्था दर्शकों और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएगी। पीने के पानी के लिए वाटर टैंकर और वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। मैदान में मौजूद सभी नल और हाइड्रेंट चालू रहेंगे। बिजली की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया गया है। रिहर्सल शुरू, 24 जनवरी को फाइनल अभ्यास परेड की रिहर्सल 11 जनवरी से शुरू हो चुकी है। अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 9 बजे होगी। रिहर्सल के दौरान भी मेडिकल टीम, शौचालय और अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस बार गांधी मैदान में 12 विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी, जिनका निर्माण तेजी से चल रहा है। झांकियों की ऊंचाई 15 फीट से ज्यादा नहीं होगी। यातायात व्यवस्था और पार्किंग का प्लान गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैफिक को लेकर अलग से प्लान बनाया जाएगा, जिसकी जानकारी पहले ही दी जाएगी। पार्किंग के लिए अलग-अलग जगह चिन्हित की जा रही हैं। गांधी मैदान में कई जगह प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए जाएंगे, जहां डॉक्टर, दवाइयां और एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो दमकल दस्ते भी तैनात रहेंगे। महादलित टोलों में भी होगा झंडोतोलन डीएम ने बताया कि जिले के सभी महादलित टोलों में भी झंडोतोलन होगा। वहां सबसे बुजुर्ग व्यक्ति झंडा फहराएंगे और इसके लिए अलग से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस पर भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। सभी अधिकारी पूरी तरह सतर्क, सक्रिय और जिम्मेदार रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *