फिरोजाबाद में ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू से मरीज लापता:पेट्रोल पंप से मिला, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा

फिरोजाबाद में ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू से मरीज लापता:पेट्रोल पंप से मिला, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा

फिरोजाबाद के एक निजी ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू से एक मरीज रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। मरीज के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को एक पेट्रोल पंप से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 10 फरवरी को कराया गया था भर्ती जानकारी के अनुसार, मटसैना थाना क्षेत्र के आनदींपुर करकोली मिश्रीपुरा निवासी गोवर्धन पुत्र स्वर्गीय जसरान को 10 फरवरी 2026 को इलाज के लिए निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में उपचाराधीन था। बुधवार 18 फरवरी की दोपहर वह अचानक आईसीयू से गायब हो गया, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की। अस्पताल प्रबंधन मरीज के बाहर जाने को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर युवक को देर रात करीब 1 बजे एक पेट्रोल पंप से बरामद कर लिया गया। मरीज के लापता होने से आक्रोशित परिजनों ने रात 11 बजे सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा था और संभवतः चुपचाप आईसीयू से बाहर निकल गया। उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है। आईसीयू जैसे संवेदनशील वार्ड से मरीज का बिना रोक-टोक बाहर निकल जाना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक किन परिस्थितियों में अस्पताल से बाहर निकला।।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *