सहरसा सदर अस्पताल में मरीज की मौत:परिजन बोले- डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की, तोड़फोड़- हंगामा

सहरसा सदर अस्पताल में मरीज की मौत:परिजन बोले- डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की, तोड़फोड़- हंगामा

सहरसा सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके कारण मरीज की जान चली गई। मृतक की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 निवासी अजय रजक के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे में सौरभ का 18 वर्षीय साथी आनंद कुमार भी घायल हुआ है। परिजनों के अनुसार, सौरभ और आनंद बाइक से खेत से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद भी, एक घंटे से अधिक समय तक दोनों घायलों का ठीक से इलाज शुरू नहीं हो पाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही सौरभ कुमार की मौत हुई। सौरभ की मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकले। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। सदर थाना पुलिस के सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हुई है और लोगों को शांत कराया जा रहा है। सहरसा सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके कारण मरीज की जान चली गई। मृतक की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 निवासी अजय रजक के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे में सौरभ का 18 वर्षीय साथी आनंद कुमार भी घायल हुआ है। परिजनों के अनुसार, सौरभ और आनंद बाइक से खेत से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद भी, एक घंटे से अधिक समय तक दोनों घायलों का ठीक से इलाज शुरू नहीं हो पाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही सौरभ कुमार की मौत हुई। सौरभ की मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकले। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। सदर थाना पुलिस के सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हुई है और लोगों को शांत कराया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *