पठानकोट को मिले 6 नए आम आदमी क्लीनिक:47 तरह के ब्लड टेस्ट, 102 तरह की मुफ्त दवाइयां और डॉग बाइट पर एंटी रैबिज वैक्सीनेशन की भी सुविधा

पठानकोट को मिले 6 नए आम आदमी क्लीनिक:47 तरह के ब्लड टेस्ट, 102 तरह की मुफ्त दवाइयां और डॉग बाइट पर एंटी रैबिज वैक्सीनेशन की भी सुविधा

शहर के लोगों को डोर स्टेप पर बेहतर इलाज और सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिहाज से 6 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे।सभी क्लीनिक शहरी इलाके में खोले जा रहे हैं। नए आम आदमी क्लीनिकों में ओपीडी के साथ-साथ 47 तरह के मेडिकल टेस्ट और एंटी रैबिज वैक्सीनेशन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। चंडीगढ़ से हरी झंडी मिलने के बाद शनिवार को इन सभी का उद्घाटन किया जा रहा है। शनिवार को काबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क खुद इसका उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इन क्लीनिकों के खुलने के बाद जिले में आम आदमी क्लीनिकों की संख्या 28 हो जाएगी। प्रत्येक में 10 से 15 हजार की आबादी को कवर किया जाएगा।
डॉक्टरों, स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल
शहर में खोले जा रहे 6 आम आदमी क्लीनिक के लिए डॉक्टर्स,फार्मासिस्ट और दर्जा-4 मुलाजिमों की भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल हो चुकी है,ताकि क्लीनिक शुरू होने पर तुरंत डॉक्टर्स और फार्मासिस्ट की सेवा मिल सके। दूसरी तरफ जिले में पहले से 25 आम आदमी क्लीनिक पहले ही चल रहे हैं,जहां साढ़े 3 साल में 10 लाख से ज्यादा मरीजों ने रोजाना ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाया है। जबकि सवा 4 लाख के करीब लैब टेस्ट फ्री किए गए हैं। किस क्लीनिक पर कितना खर्च
बता दें, 1 करोड़ 50 लाख से नए आम आदमी क्लीनिक बनकर तैयार हैं। इनमें सैली कुलियां में एक्साइज की पुरानी बिल्डिंग की 20 लाख 90 हजार 844 रूपए, काली माता मंदिर रोड पर 20 लाख 68 हजार 641 रूपए, 19 लाख 77 हजार से कच्चे क्वार्टर में आम आदमी क्लीनिक, दौलतपुर में 20 लाख 91 हजार, लमीनी में 23 लाख 14 हजार और अबरोल नगर में 23 लाख 93 हजार से आयुष्मान आरोग्य केंद्र की नई बिल्डिंग बनाई गई है।
इनमें से 6 क्लीनिक का काम पूरा हो चुका है और बजरी कंपनी में 20 लाख 63 हजार 520 रूपए से नई इमारत का काम अप्रैल की शुरुआत में पूरा होने की उम्मीद है जिसके बाद वहां पर भी 15 अप्रैल से सेहत सुविधाएं मिल सकेंगी। जिला में 4 और बनेंगे आम आदमी क्लीनिक
इन क्लीनिकों की शुरुआत के बाद सेहत विभाग की ओर से 4 और क्लीनिकों के काम शुरु कराया जाएगा। ये सभी क्लीनिक कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क के विधानसभा हल्का भोआ के मलिकपुर में खोला जाएगा जिस पर 37 लाख 18 हजार 997 रूपए खर्च किए जाएंगे।
इसी तरह, दूसरा कानवां और उनके जद्दी गांव कटारुचक्क से 4 किलोमीटर की दूरी पर गांव झाकोलाहड़ी तथा एक शेरपुर में बनाया जाएगा। पीडब्लूडी ने टैंडर कॉल किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि टैंडर अलाट होने के 4 महीने में क्लीनिक बनकर तैयार हो जाएंगे। स्टॉफ की हो चुकी है भर्ती
सिविल सर्जन पठानकोट डा. सुनीता शर्मा शनिवार को 6 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू हो जाएंगे। इनमें से काली माता मंदिर और अबरोल नगर में खुद कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क पहुंचेंगे। बाकी क्लीनिकों का उद्घाटन विभूति शर्मा व अन्य नेता करेंगे। बजरी कंपनी वाले क्लीनिक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 15 अप्रैल से उसकी भी शुरूआत हो जाएगी। स्टॉफ की भर्ती हो चुकी है।
क्लीनिक पर मिलने वाली सुविधाएं…
मरीजों को 102 तरह की दवाइयां मुफ्त मिलेंगी।
47 प्रकार की खून की जांचें मुफ्त होंगी।
ओपीडी के दौरान एंटी-रैबीज वैक्सीन की सुविधा भी उपलब्ध

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *