पासपोर्ट अदालत कल:छह महीने से लंबित 900 से अधिक मामलों की होगी सुनवाई

पासपोर्ट अदालत कल:छह महीने से लंबित 900 से अधिक मामलों की होगी सुनवाई

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बुधवार को पासपोर्ट अदालत लगाएगा। इसमें लंबे समय से लंबित पासपोर्ट और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट आवेदनों का निपटारा होगा। मौर्या लोक स्थित कार्यालय में यह अदालत लगेगी। इसमें उन आवेदकों को बुलाया गया है जिनके आवेदन छह माह से अधिक समय से लंबित हैं। ऐसे 900 से अधिक आवेदक हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मामलों की समीक्षा करेंगे। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उनमें आवेदकों को आवश्यक सुधारात्मक उपाय और दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। पासपोर्ट अदालत में भाग लेने वाले आवेदकों को आरपीओ द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र या ई-मेल की प्रति, फाइल संख्या/आवेदन संदर्भ संख्या तथा पासपोर्ट या पीसीसी आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बुधवार को पासपोर्ट अदालत लगाएगा। इसमें लंबे समय से लंबित पासपोर्ट और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट आवेदनों का निपटारा होगा। मौर्या लोक स्थित कार्यालय में यह अदालत लगेगी। इसमें उन आवेदकों को बुलाया गया है जिनके आवेदन छह माह से अधिक समय से लंबित हैं। ऐसे 900 से अधिक आवेदक हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मामलों की समीक्षा करेंगे। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उनमें आवेदकों को आवश्यक सुधारात्मक उपाय और दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। पासपोर्ट अदालत में भाग लेने वाले आवेदकों को आरपीओ द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र या ई-मेल की प्रति, फाइल संख्या/आवेदन संदर्भ संख्या तथा पासपोर्ट या पीसीसी आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *