वैष्णो देवी, अमृतसर स्वर्ण मंदिर और वाघा बॉर्डर जाएंगे यात्री:उदयपुर से देवस्थान तीर्थ यात्रा ट्रेन रवाना, संभाग के 235 यात्री, 22 मार्च को रामेश्वरम-मदुरई ट्रेन

वैष्णो देवी, अमृतसर स्वर्ण मंदिर और वाघा बॉर्डर जाएंगे यात्री:उदयपुर से देवस्थान तीर्थ यात्रा ट्रेन रवाना, संभाग के 235 यात्री, 22 मार्च को रामेश्वरम-मदुरई ट्रेन

देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा को लेकर नि:शुल्क तीर्थ यात्रा के तहत आज उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से वैष्णो देवी-अमृतसर- वाघा बॉर्डर के लिए ट्रेन रवाना हुई। उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से उदयपुर संभाग के उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, सलूंबर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के 235 चयनित हुए वरिष्ठ नागरिकों के साथ ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन मे आगे अजमेर रेलवे स्टेशन अजमेर संभाग के 180 यात्री एवं जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से विभिन्न संभागों के 555 यात्री भी इसमें ही यात्रा कर रहे है। ट्रेन 15 मार्च को माता वैष्णोदेवी रेलवे स्टेशन कटरा पहुंचेगी जहां माता वैष्णोदेवी के दर्शन करवाए जाएंगे एवं बाद में 18 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों को अमृतसर स्वर्ण मंदिर एवं भारत-पाकिस्तान के मध्य स्थित वाघा बॉर्डर भी ले जाया जाएगा। ये ट्रेन 19 मार्च को पुनः उदयपुर लौटेगी। स्टेशन पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश भट्ट, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजपा आपदा राहत विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, देवस्थान उदयपुर के सहायक आयुक्त जतिन कुमार गांधी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त ट्रेन में कुल 970 यात्री एवं एक ट्रेन प्रभारी राजपत्रित अधिकारी, मेडिकल टीम , अनुरक्षक सहित 30 का स्टाफ कुल 1000 यात्री यात्रा कर रहे है। उक्त ट्रेन का प्रभारी ऋषिकेष गामोठ को बनाया गया है। सभी वरिष्ठ जनों को ट्रेन में चाय, नाश्ता, खाना, गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर रहने दर्शन करने सहित समस्त सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। अगली ट्रेन 22 मार्च को रामेश्वरम-मदुरई जाएगी सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि अगली ट्रेन 22 मार्च को डूंगरपुर से उदयपुर होकर रामेश्वरम-मदुरई जाएगी। ट्रेन में शामिल होने वाले यात्रियों को देवस्थान विभाग की और से सूचना दी गई है और अब इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *