पटना जंक्शन पर यात्रियों ने ट्रेन रोकी, ट्रैक पर उतरे:पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस में भीड़ से हंगामा, 24 से अधिक लोग हिरासत में

पटना जंक्शन पर यात्रियों ने ट्रेन रोकी, ट्रैक पर उतरे:पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस में भीड़ से हंगामा, 24 से अधिक लोग हिरासत में

मंगलवार देर शाम पटना जंक्शन पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब अत्यधिक भीड़ के कारण पटना-सिंगरौली (पलामू) एक्सप्रेस में यात्री नहीं चढ़ पाए। नाराज यात्रियों ने प्लेटफॉर्म छोड़कर रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेन रोक दी और हंगामा किया। इस घटना के कारण ट्रेन घंटों विलंब से रवाना हुई। यह घटना रात करीब 7:15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर हुई। प्लेटफॉर्म छोड़कर रेलवे ट्रैक पर उतरे यात्री प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंगरौली एक्सप्रेस आने से पहले ही प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ जमा थी। ट्रेन रुकते ही यात्री डिब्बों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण कई यात्री कोच में प्रवेश नहीं कर पाए और प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए। इसी दौरान गुस्साए सैकड़ों यात्रियों में से करीब दो दर्जन से अधिक लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए ट्रेन को रोक दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे स्टेशन पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। रेल पुलिस को हल्का बल प्रयोग किया घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने ट्रैक पर उतरे यात्रियों को समझाने और प्लेटफॉर्म पर लौटने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा और ट्रेन यातायात बाधित रहा। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर रेल पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद दो दर्जन से अधिक यात्रियों को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पलामू एक्सप्रेस करीब 45 मिनट हुई लेट इस हंगामे के कारण सिंगरौली (पलामू) एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर खड़ी रही। ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से रात 7:56 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। ट्रेन के विलंब से अन्य यात्रियों को भी परेशानी हुई और कुछ समय के लिए अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा। मेगा ब्लॉक बना भीड़ की बड़ी वजह रेल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गया रूट पर मेगा ब्लॉक लगाए जाने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इसके चलते यात्रियों की संख्या अचानक सिंगरौली एक्सप्रेस में बढ़ गई, जिससे हालात बेकाबू हो गए। भीड़ बढ़ने से प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था फैल गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। आरक्षित टिकट वालों को भी हुई परेशानी घटना के दौरान जिन यात्रियों के पास आरक्षित टिकट थे, उन्हें भी कठिनाई झेलनी पड़ी। कई यात्रियों ने रेल प्रशासन और ट्रेन में मौजूद टीटीई के सामने अपनी नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। रेल प्रशासन ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जा रही है। मंगलवार देर शाम पटना जंक्शन पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब अत्यधिक भीड़ के कारण पटना-सिंगरौली (पलामू) एक्सप्रेस में यात्री नहीं चढ़ पाए। नाराज यात्रियों ने प्लेटफॉर्म छोड़कर रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेन रोक दी और हंगामा किया। इस घटना के कारण ट्रेन घंटों विलंब से रवाना हुई। यह घटना रात करीब 7:15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर हुई। प्लेटफॉर्म छोड़कर रेलवे ट्रैक पर उतरे यात्री प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंगरौली एक्सप्रेस आने से पहले ही प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ जमा थी। ट्रेन रुकते ही यात्री डिब्बों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण कई यात्री कोच में प्रवेश नहीं कर पाए और प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए। इसी दौरान गुस्साए सैकड़ों यात्रियों में से करीब दो दर्जन से अधिक लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए ट्रेन को रोक दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे स्टेशन पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। रेल पुलिस को हल्का बल प्रयोग किया घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने ट्रैक पर उतरे यात्रियों को समझाने और प्लेटफॉर्म पर लौटने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा और ट्रेन यातायात बाधित रहा। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर रेल पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद दो दर्जन से अधिक यात्रियों को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पलामू एक्सप्रेस करीब 45 मिनट हुई लेट इस हंगामे के कारण सिंगरौली (पलामू) एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर खड़ी रही। ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से रात 7:56 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। ट्रेन के विलंब से अन्य यात्रियों को भी परेशानी हुई और कुछ समय के लिए अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा। मेगा ब्लॉक बना भीड़ की बड़ी वजह रेल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गया रूट पर मेगा ब्लॉक लगाए जाने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इसके चलते यात्रियों की संख्या अचानक सिंगरौली एक्सप्रेस में बढ़ गई, जिससे हालात बेकाबू हो गए। भीड़ बढ़ने से प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था फैल गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। आरक्षित टिकट वालों को भी हुई परेशानी घटना के दौरान जिन यात्रियों के पास आरक्षित टिकट थे, उन्हें भी कठिनाई झेलनी पड़ी। कई यात्रियों ने रेल प्रशासन और ट्रेन में मौजूद टीटीई के सामने अपनी नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। रेल प्रशासन ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *