फ्लाइट रद्द होने से परेशान हो रहे यात्री:5 तक एयर इंडिया और इंडिगो समेत तीन एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द

फ्लाइट रद्द होने से परेशान हो रहे यात्री:5 तक एयर इंडिया और इंडिगो समेत तीन एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द

खाड़ी देशों में ईरान के हमले, अमेरिका व इजराइल की ओर से ईरान पर बमबारी के कारण बिहार से वहां जाने वाले लोगों में तनाव बढ़ गया है। इन देशों के लिए एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की ओर से फ्लाइट पांच मार्च तक रद्द होने से इनकी परेशानी बढ़ गई है। फ्लाइट रद्द रहने से दूसरे दिन भी बिहार से दुबई, बहरीन, कमर, शारजाह, कुवैत और ईरान समेत अन्य खाड़ी देश जाने वाले करीब 100 कामगारों ने टिकट रद्द करा लिया है। ये सभी दो से तीन हजार रुपए खर्च कर पटना से दिल्ली, मुंबई और चेन्नई होते हुए खाड़ी देशों के लिए रवाना होने वाले थे। वहीं खाड़ी देशों में रह रहे बिहार के लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि रोजी-रोटी की तलाश में परिवार को छोड़कर आए थे। अब जान पर आफत आ गई है। इन लोगों ने केंद्र और बिहार सरकार से स्पेशल फ्लाइट से घर वापस करने की गुहार लगाई है। खाड़ी देशों में रहने वाले बिहार के लोगों के परिवार वाले टीवी, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से पल-पल की खबर ले रहे हैं। इन देशों में इंटरनेट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसलिए सही से बात भी नहीं हो पा रही है। मध्य पूर्व देशों में 90 लाख भारतीय
बिहार समेत 90 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें अधिकांश मजदूर हैं। जम्मू-कश्मीर के लगभग 2000 छात्र ईरान में पढ़ रहे हैं। ये सभी वहां अनहोनी को लेकर परेशान हैं। सायरन बजते सहम जाते हैं लोग
दुबई, अबू धाबी जैसे शहरों में भी सायरन बजने और मिसाइल हमले से लोगों में डर है। बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले बिहार के कामगार भी डर हुए हैं। वे सायरन बजते ही सहम जाते हैं। एयरस्पेस बंद बेद होने से लोग वहां फंस गए हैं। दुबई में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता हूं। हैदराबाद से दुबई का टिकट था। फ्लाइट रद्द होने से टिकट रिफंड कराना पड़ा। नौकरी पर भी आफत आ गई है। -मो. मंसूर दुबई में फायर सेफ्टी में हूं। छुट्टी खत्म हो गई है। तीन दिन में पहुंचना था। पांच मार्च तक विमान रद्द है। टाइम पर नहीं पहुंचा तो नौकरी भी जा सकती है। शमसाद पति सऊदी अरब में सेल्समैन हैं। छुट्टी में घर आए थे। काम पर जाना था। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि विमान रद्द है। वापस जाने का ऑप्शन नहीं मिल रहा है। – रेहाना मैं रियाद में बेकरी में काम करता हूं। छुट्टी पर घर आया था। वापस जाने के लिए कोई फ्लाइट नहीं है। मुंबई से रियाद के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट थी। यह रद्द है। -शहजाद आलम खाड़ी देशों में ईरान के हमले, अमेरिका व इजराइल की ओर से ईरान पर बमबारी के कारण बिहार से वहां जाने वाले लोगों में तनाव बढ़ गया है। इन देशों के लिए एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की ओर से फ्लाइट पांच मार्च तक रद्द होने से इनकी परेशानी बढ़ गई है। फ्लाइट रद्द रहने से दूसरे दिन भी बिहार से दुबई, बहरीन, कमर, शारजाह, कुवैत और ईरान समेत अन्य खाड़ी देश जाने वाले करीब 100 कामगारों ने टिकट रद्द करा लिया है। ये सभी दो से तीन हजार रुपए खर्च कर पटना से दिल्ली, मुंबई और चेन्नई होते हुए खाड़ी देशों के लिए रवाना होने वाले थे। वहीं खाड़ी देशों में रह रहे बिहार के लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि रोजी-रोटी की तलाश में परिवार को छोड़कर आए थे। अब जान पर आफत आ गई है। इन लोगों ने केंद्र और बिहार सरकार से स्पेशल फ्लाइट से घर वापस करने की गुहार लगाई है। खाड़ी देशों में रहने वाले बिहार के लोगों के परिवार वाले टीवी, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से पल-पल की खबर ले रहे हैं। इन देशों में इंटरनेट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसलिए सही से बात भी नहीं हो पा रही है। मध्य पूर्व देशों में 90 लाख भारतीय
बिहार समेत 90 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें अधिकांश मजदूर हैं। जम्मू-कश्मीर के लगभग 2000 छात्र ईरान में पढ़ रहे हैं। ये सभी वहां अनहोनी को लेकर परेशान हैं। सायरन बजते सहम जाते हैं लोग
दुबई, अबू धाबी जैसे शहरों में भी सायरन बजने और मिसाइल हमले से लोगों में डर है। बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले बिहार के कामगार भी डर हुए हैं। वे सायरन बजते ही सहम जाते हैं। एयरस्पेस बंद बेद होने से लोग वहां फंस गए हैं। दुबई में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता हूं। हैदराबाद से दुबई का टिकट था। फ्लाइट रद्द होने से टिकट रिफंड कराना पड़ा। नौकरी पर भी आफत आ गई है। -मो. मंसूर दुबई में फायर सेफ्टी में हूं। छुट्टी खत्म हो गई है। तीन दिन में पहुंचना था। पांच मार्च तक विमान रद्द है। टाइम पर नहीं पहुंचा तो नौकरी भी जा सकती है। शमसाद पति सऊदी अरब में सेल्समैन हैं। छुट्टी में घर आए थे। काम पर जाना था। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि विमान रद्द है। वापस जाने का ऑप्शन नहीं मिल रहा है। – रेहाना मैं रियाद में बेकरी में काम करता हूं। छुट्टी पर घर आया था। वापस जाने के लिए कोई फ्लाइट नहीं है। मुंबई से रियाद के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट थी। यह रद्द है। -शहजाद आलम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *