हाथरस में ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत:आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरने से हुआ हादसा, अस्पताल में दम तोड़ा

हाथरस में ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत:आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरने से हुआ हादसा, अस्पताल में दम तोड़ा

हाथरस में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर देर रात एक यात्री ट्रेन से गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर धड़ से अलग हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में गांव भोपतपुर के निकट दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर हुई। कंट्रोल रूम को आम्रपाली ट्रेन से एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ पुलिस ने रेलवे ट्रैक किनारे पड़े घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा मृतक की पहचान बिहार के सिवान जिले के रहने वाले 27 वर्षीय अक्षय पुत्र माकेश्वर महतो के रूप में हुई है। वह आम्रपाली ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रहे थे। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित गांव भोपतपुर के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *