एचईसी को लेकर संसद की स्थायी समिति की बैठक 20 को दिल्ली में

संसद की औद्योगिक स्थायी समिति ने हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) के पुनरुद्धार को लेकर 20 फरवरी को नई दिल्ली में बैठक बुलाई है। संसद भवन एनेक्सी में होने वाली इस बैठक में समिति झारखंड की मुख्य सचिव, भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव और एचईसी के सीएमडी के साथ पुनरुद्धार के उपायों पर चर्चा करेगी। राज्यसभा सचिवालय ने मुख्य सचिव से एचईसी की पृष्ठभूमि, वर्तमान स्थिति और प्रस्तावित पुनरुद्धार पैकेज पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इसी तरह भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव और एचईसी के सीएमडी से रिपोर्ट मांगी गई है। समिति के अध्यक्ष तिरुचि शिवा हैं। समिति बीमार व आर्थिक संकट से जूझ रही औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करने के उपायों पर काम कर रही है। -शेष पेज 11 पर संसदीय समिति का काम संसदीय स्थायी समितियां उद्योग से जुड़े मामलों की समीक्षा, सुनवाई और रिपोर्ट तैयार करती हैं। इनमें राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य होते हैं। ये समितियां सरकार की नीतियों और उनके क्रियान्वयन की जांच करती हैं और सुझाव देती हैं। संसद की औद्योगिक स्थायी समिति ने हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) के पुनरुद्धार को लेकर 20 फरवरी को नई दिल्ली में बैठक बुलाई है। संसद भवन एनेक्सी में होने वाली इस बैठक में समिति झारखंड की मुख्य सचिव, भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव और एचईसी के सीएमडी के साथ पुनरुद्धार के उपायों पर चर्चा करेगी। राज्यसभा सचिवालय ने मुख्य सचिव से एचईसी की पृष्ठभूमि, वर्तमान स्थिति और प्रस्तावित पुनरुद्धार पैकेज पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इसी तरह भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव और एचईसी के सीएमडी से रिपोर्ट मांगी गई है। समिति के अध्यक्ष तिरुचि शिवा हैं। समिति बीमार व आर्थिक संकट से जूझ रही औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करने के उपायों पर काम कर रही है। -शेष पेज 11 पर संसदीय समिति का काम संसदीय स्थायी समितियां उद्योग से जुड़े मामलों की समीक्षा, सुनवाई और रिपोर्ट तैयार करती हैं। इनमें राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य होते हैं। ये समितियां सरकार की नीतियों और उनके क्रियान्वयन की जांच करती हैं और सुझाव देती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *