बिहार में बर्फीली और पछुआ हवा के चलते अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में हल्के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भाग में कोल्ड-डे जैसी स्थिति हो सकती है। उत्तर और दक्षिण-पूर्व इलाके में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, पटना में आज भी दिनभर अच्छी धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 20 से 21 जनवरी तक प्रदेश में इसका असर दिखेगा। उत्तर बिहार से सटे इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। तेज पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ने की संभावना है। धूप निकली, लेकिन कनकनी से राहत नहीं बीते 24 घंटे में सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर समेत कुछ जिलों में घना कुहासा रहा। विजिबिलिटी न के बराबर दिखी। 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ समस्तीपुर का पूसा सबसे ठंडा रहा। वहीं, पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को घने कुहासे के बाद दिनभर धूप खिली रही। इससे ठंड से राहत जरूर मिली, लेकिन पछुआ हवा के चलते शाम में कनकनी बढ़ गई।
मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखें… 24 जिलों में 11 से नीचे गया तापमान राज्य के कुल 24 जिले ऐसे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 11 से नीचे दर्ज किया गया। कई इलाकों में तापमान एकल अंक में पहुंचने से ठिठुरन बढ़ गई। सबसे कम तापमान समस्तीपुर में 4.6 दर्ज किया गया। कुछ जिलों में तापमान दो अंकों के करीब रहा, जहां रोहतास के डेहरी और मुजफ्फरपुर में 10, सासाराम और नालंदा (राजगीर) में 10.2, पटना में 10.7 और अरवल में 10.9 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 6 दिनों तक राज्य में धूप निकलने की संभावना है। इससे धीरे-धीरे कुहासा कम होगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे खासकर दोपहर में ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि रात और सुबह के समय कंपकंपाती ठंड का असर बना रहेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 और 21 जनवरी को बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान पटना में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, 24 जनवरी से पूरे बिहार में मौसम साफ होगा और ठंड से राहत मिलेगी। बिहार में बर्फीली और पछुआ हवा के चलते अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में हल्के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भाग में कोल्ड-डे जैसी स्थिति हो सकती है। उत्तर और दक्षिण-पूर्व इलाके में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, पटना में आज भी दिनभर अच्छी धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 20 से 21 जनवरी तक प्रदेश में इसका असर दिखेगा। उत्तर बिहार से सटे इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। तेज पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ने की संभावना है। धूप निकली, लेकिन कनकनी से राहत नहीं बीते 24 घंटे में सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर समेत कुछ जिलों में घना कुहासा रहा। विजिबिलिटी न के बराबर दिखी। 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ समस्तीपुर का पूसा सबसे ठंडा रहा। वहीं, पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को घने कुहासे के बाद दिनभर धूप खिली रही। इससे ठंड से राहत जरूर मिली, लेकिन पछुआ हवा के चलते शाम में कनकनी बढ़ गई।
मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखें… 24 जिलों में 11 से नीचे गया तापमान राज्य के कुल 24 जिले ऐसे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 11 से नीचे दर्ज किया गया। कई इलाकों में तापमान एकल अंक में पहुंचने से ठिठुरन बढ़ गई। सबसे कम तापमान समस्तीपुर में 4.6 दर्ज किया गया। कुछ जिलों में तापमान दो अंकों के करीब रहा, जहां रोहतास के डेहरी और मुजफ्फरपुर में 10, सासाराम और नालंदा (राजगीर) में 10.2, पटना में 10.7 और अरवल में 10.9 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 6 दिनों तक राज्य में धूप निकलने की संभावना है। इससे धीरे-धीरे कुहासा कम होगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे खासकर दोपहर में ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि रात और सुबह के समय कंपकंपाती ठंड का असर बना रहेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 और 21 जनवरी को बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान पटना में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, 24 जनवरी से पूरे बिहार में मौसम साफ होगा और ठंड से राहत मिलेगी।


