औरंगाबाद में गृह रक्षों की परेड:एसपी बोले – ट्रेनिंग के बाद मिलेगी जिम्मेदारी, ईमानदारी से पूरा करना होगा

औरंगाबाद में गृह रक्षों की परेड:एसपी बोले – ट्रेनिंग के बाद मिलेगी जिम्मेदारी, ईमानदारी से पूरा करना होगा

औरंगाबाद में मदनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में गुरुवार को नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों के प्रशिक्षण के बाद पारण परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक राहुल रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा कर चुके नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों पर अब दायित्वों का बड़ा भार आ गया है। उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करना होगा। मदनपुर ग्राउंड में आयोजित पारण परेड में पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल, वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी, डीएसपी मनीषा बेवी, डीएसपी अर्पणा कुमारी तथा पुलिस इंस्पेक्टर सह मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को प्रशिक्षुओं की ओर से सलामी दी गई। इसके पूर्व परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया। 120 दिन तक प्रशिक्षण, पास आउट हुए 243 गृह रक्षक सीआरपीएफ कैंप मदनपुर में 120 दिनों तक चला यह बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मुजफ्फरपुर जिले से 175 तथा सीतामढ़ी जिले से 68 कुल 243 नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद मदनपुर ग्राउंड में पहली बार पारण परेड का आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।समारोह के दौरान वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी की ओर से पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। डीएसपी अर्पणा कुमारी, डीएसपी मनीषा बेवी और थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता नजर आया। अपने संबोधन में एसपी ने नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों को कर्तव्य और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अब आप सभी प्रशिक्षु से गृह रक्षक बन चुके हैं और समाज, जिला एवं राज्य की सुरक्षा में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। औरंगाबाद में मदनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में गुरुवार को नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों के प्रशिक्षण के बाद पारण परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक राहुल रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा कर चुके नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों पर अब दायित्वों का बड़ा भार आ गया है। उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करना होगा। मदनपुर ग्राउंड में आयोजित पारण परेड में पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल, वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी, डीएसपी मनीषा बेवी, डीएसपी अर्पणा कुमारी तथा पुलिस इंस्पेक्टर सह मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को प्रशिक्षुओं की ओर से सलामी दी गई। इसके पूर्व परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया। 120 दिन तक प्रशिक्षण, पास आउट हुए 243 गृह रक्षक सीआरपीएफ कैंप मदनपुर में 120 दिनों तक चला यह बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मुजफ्फरपुर जिले से 175 तथा सीतामढ़ी जिले से 68 कुल 243 नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद मदनपुर ग्राउंड में पहली बार पारण परेड का आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।समारोह के दौरान वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी की ओर से पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। डीएसपी अर्पणा कुमारी, डीएसपी मनीषा बेवी और थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता नजर आया। अपने संबोधन में एसपी ने नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों को कर्तव्य और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अब आप सभी प्रशिक्षु से गृह रक्षक बन चुके हैं और समाज, जिला एवं राज्य की सुरक्षा में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *