सिटी रिपोर्टर|मुजफ्फरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पारा लीगल वालंटियर की बहाली के लिए साक्षात्कार की तिथि जारी की है। चयन समिति अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करेगी। 17 मार्च को औराई, बंदरा, बोचहां, गायघाट व कांटी के अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे। इसके लिए सुबह 11 बजे अभ्यर्थी रिपोर्ट करेंगे। 18 मार्च को कटरा, कुढ़नी, मड़वन व मीनापुर के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार होगा। 19 मार्च को मोतीपीर व मुशहरी के लिए साक्षात्कार होगा। 20 मार्च को मुरौल, पारू, साहेबगंज, सकरा व सरैया के अभ्यर्थी साक्षात्कार देंगे। अंतिम दिन के साक्षात्कार के लिए रिपोर्टिंग टाइम साढ़े दस बजे तय की गई है। सिटी रिपोर्टर|मुजफ्फरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पारा लीगल वालंटियर की बहाली के लिए साक्षात्कार की तिथि जारी की है। चयन समिति अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करेगी। 17 मार्च को औराई, बंदरा, बोचहां, गायघाट व कांटी के अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे। इसके लिए सुबह 11 बजे अभ्यर्थी रिपोर्ट करेंगे। 18 मार्च को कटरा, कुढ़नी, मड़वन व मीनापुर के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार होगा। 19 मार्च को मोतीपीर व मुशहरी के लिए साक्षात्कार होगा। 20 मार्च को मुरौल, पारू, साहेबगंज, सकरा व सरैया के अभ्यर्थी साक्षात्कार देंगे। अंतिम दिन के साक्षात्कार के लिए रिपोर्टिंग टाइम साढ़े दस बजे तय की गई है।


