पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 13 फरवरी को कोर्ट से सभी 3 मामलों में बेल मिल चुकी है। जमानत मिलने के बाद वे पहली बार पूर्णिया पहुंचे हैं। सांसद के स्वागत को लेकर समर्थकों के बीच उत्साह दिखाई दिख रहा है। ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचते ही समर्थकों ने बुके भेंट की और फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जेसीबी से फूलों की बारिश कराई गई। सैकड़ों गाड़ियों के साथ विशाल रोड शो निकला है। समर्थक पूर्णिया सांसद जिंदाबाद, बिहार ए शेर जिंदाबाद नारे लगा रहे हैं। सांसद पप्पू यादव को बुके देने वालों, फूलों की माला पहनाने वालों और सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी है। देखें तस्वीरें… बाइक और कार के काफिले के साथ निकले सांसद सैकड़ों बाइक और कार के काफिले के साथ सांसद पप्पू यादव एयरपोर्ट रोड से रोड शो कर रहे हैं। जेसीबी से फूलों की बारिश के बीच पूर्णिया सांसद का भव्य स्वागत हो रहा है। वे जिन रास्तों से होकर गुजर रहे, जगह-जगह पूर्णिया सांसद का भव्य स्वागत किया जा रहा है। समर्थक आगमन की खुशी में झूमते नजर आ रहे हैं। वे एयरपोर्ट रोड से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जेल रोड स्थित सांसद कार्यालय अर्जुन भवन पहुंचेंगे। यहां उनके भव्य स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ है। इससे पहले 13 फरवरी को समर्थकों ने सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से जमानत मिलते ही पटाखे फोड़े थे, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया था। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 13 फरवरी को कोर्ट से सभी 3 मामलों में बेल मिल चुकी है। जमानत मिलने के बाद वे पहली बार पूर्णिया पहुंचे हैं। सांसद के स्वागत को लेकर समर्थकों के बीच उत्साह दिखाई दिख रहा है। ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचते ही समर्थकों ने बुके भेंट की और फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जेसीबी से फूलों की बारिश कराई गई। सैकड़ों गाड़ियों के साथ विशाल रोड शो निकला है। समर्थक पूर्णिया सांसद जिंदाबाद, बिहार ए शेर जिंदाबाद नारे लगा रहे हैं। सांसद पप्पू यादव को बुके देने वालों, फूलों की माला पहनाने वालों और सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी है। देखें तस्वीरें… बाइक और कार के काफिले के साथ निकले सांसद सैकड़ों बाइक और कार के काफिले के साथ सांसद पप्पू यादव एयरपोर्ट रोड से रोड शो कर रहे हैं। जेसीबी से फूलों की बारिश के बीच पूर्णिया सांसद का भव्य स्वागत हो रहा है। वे जिन रास्तों से होकर गुजर रहे, जगह-जगह पूर्णिया सांसद का भव्य स्वागत किया जा रहा है। समर्थक आगमन की खुशी में झूमते नजर आ रहे हैं। वे एयरपोर्ट रोड से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जेल रोड स्थित सांसद कार्यालय अर्जुन भवन पहुंचेंगे। यहां उनके भव्य स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ है। इससे पहले 13 फरवरी को समर्थकों ने सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से जमानत मिलते ही पटाखे फोड़े थे, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया था।


