बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को गर्दनीबाग मामले में मंगलवार को जमानत मिल गई। आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। 6 फरवरी को पटना पुलिस ने इस मामले में पप्पू यादव को उनके घर से गिरफ़्तार किया था। इसके बाद उनके प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना की बेउर जेल भेज दिया गया था। सोमवार को ही पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन, सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में अचानक बम रखने की जानकारी मिलने की वजह से यह सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी गई।
पप्पू यादव को मिली राहत, गर्दनीबाग मामले में कोर्ट ने दी जमानत; बेऊर जेल से बाहर आएंगे सांसद


