पप्पू यादव अरेस्ट, समर्थकों ने फूंका पुतला:कटिहार में नीतीश-सम्राट के खिलाफ की नारेबाजी, 35 साल पुराने केस में उठाया

पप्पू यादव अरेस्ट, समर्थकों ने फूंका पुतला:कटिहार में नीतीश-सम्राट के खिलाफ की नारेबाजी, 35 साल पुराने केस में उठाया

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार का सियासी माहौल गरमा गया है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। इसी क्रम में कटिहार के सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में शहीद चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई और लोकतंत्र पर हमला करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पप्पू यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को 35 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है। सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही छात्र नेता चंदन यादव ने कहा कि पटना में नीट छात्रा कांड मामले का जिस प्रकार सांसद पप्पू यादव ने खुलासा किया है, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, छात्र नेता रवि यादव ने आरोप लगाया कि राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बिहार के एकमात्र सांसद हैं जो नीट छात्रा कांड और जनता के हर मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, और उन्हें साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान चंदन यादव, रवि यादव, अब्दुल सकीम, मो० ऐनूल, राजा यादव, पवन सिंह, कुमार गौरव, मसूद रजा खान, अजय पोद्दार, रोशन यादव, करण कुमार राय, पीयूष यादव, राजदीप यादव, आशुतोष यादव सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार का सियासी माहौल गरमा गया है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। इसी क्रम में कटिहार के सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में शहीद चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई और लोकतंत्र पर हमला करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पप्पू यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को 35 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है। सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही छात्र नेता चंदन यादव ने कहा कि पटना में नीट छात्रा कांड मामले का जिस प्रकार सांसद पप्पू यादव ने खुलासा किया है, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, छात्र नेता रवि यादव ने आरोप लगाया कि राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बिहार के एकमात्र सांसद हैं जो नीट छात्रा कांड और जनता के हर मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, और उन्हें साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान चंदन यादव, रवि यादव, अब्दुल सकीम, मो० ऐनूल, राजा यादव, पवन सिंह, कुमार गौरव, मसूद रजा खान, अजय पोद्दार, रोशन यादव, करण कुमार राय, पीयूष यादव, राजदीप यादव, आशुतोष यादव सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *