Orry And Nysa Video: बॉलीवुड के चर्चित जोड़ी अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। न्यासा अपनी दोस्त ओरी के साथ खास बॉन्ड साझा करती हैं, जो कई सालों से चली आ रही है। जब ये दोनों साथ में कोई वीडियो या फोटो पोस्ट करते हैं, तो फैंस में खास उत्साह देखने को मिलता है।
ओरी और न्यासा का चलो कॉफी पीने का, वीडियो वायरल
इस बीच, ओरी ने न्यासा के साथ एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वे हरियाणवी भाषा में लिपसिंक करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि ओरी शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में ‘होरियाणवी’ यानी हरियाणवी को अपने नाम ‘ओरी’ के साथ जोड़कर एक नया टर्म बनाया है। वीडियो में ओरी न्यासा से कहते हैं कि चलो कॉफी पीने चलते हैं, लेकिन न्यासा चाय पसंद करती हैं।
इस बातचीत में गांव की लाइट न आने की बात होती है, तो न्यासा कहती हैं कि उन्हें तारों की छांव ज्यादा भाती है। इसी तरह मखमली गद्दे न मिलने पर न्यासा सिरहाने की जगह ओरी की बांह पसंद करने का जवाब देती हैं। इसके बाद वीडियो के लास्ट में आप देख सकते है कि न्यासा कहती हैं कि उन्होंने चंडीगढ़ में काफी समय बिताया है, अब उन्हें ओरी का गांव ज्यादा अच्छा लगता है।
न्यासा का सरल और कूल अंदाज
इतना ही नही, ओरी और न्यासा के इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी प्यार मिल रहा है। न्यासा का सहज और कूल अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और ओरी का हरियाणवी एक्सेंट भी वीडियो में कमाल का लगा। दोनों की दोस्ती फिल्मी गलियारों में भी चर्चा तेज हो रही है।
अगर बात न्यासा के करियर के सवाल का है, तो वे अभी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं और फिल्मी दुनिया में आने का उनका इरादा नहीं है। उनकी मां काजोल ने इससे पहले भी इंटरव्यू में साफ किया था कि न्यासा एक्टिंग में नहीं आएंगी।


