मुंगेर जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों और अतिरिक्त भंडारण की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसको लेकर बुधवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक समेत जिले की 11 गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में रसोई गैस को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं, जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इसके कारण कई लोग गैस का अतिरिक्त भंडारण कर रहे हैं। साथ ही, कुछ एजेंसियों द्वारा निर्धारित दर 1002 रुपये से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। गोदाम से सीधे गैस वितरण पर रोक
जिलाधिकारी ने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि फिलहाल गोदाम से सीधे गैस वितरण पर रोक लगाई जाए और घर-घर डिलीवरी की व्यवस्था को नियमित रूप से जारी रखा जाए। इससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसियां अपने कार्यालयों से माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करें कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाहों के कारण ही लोगों में अनावश्यक घबराहट देखी जा रही है, जबकि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। ऐसे में लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। गोदामों के आसपास पुलिस बल की तैनाती
बैठक में जिलाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी गैस एजेंसी दुकानों और गोदामों के आसपास पुलिस बल की तैनाती या नियमित गश्ती सुनिश्चित की जाए। यदि कोई व्यक्ति गैस का अवैध या जरूरत से अधिक भंडारण करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम बोले- न गैस की कमी, ना कालाबाजारी की स्थिति
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि रसोई गैस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं। उन्होंने दोहराया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और न ही कालाबाजारी जैसी कोई स्थिति है। पहले की तरह ही एजेंसियों के माध्यम से घर-घर गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जाती रहेगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे। मुंगेर जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों और अतिरिक्त भंडारण की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसको लेकर बुधवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक समेत जिले की 11 गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में रसोई गैस को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं, जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इसके कारण कई लोग गैस का अतिरिक्त भंडारण कर रहे हैं। साथ ही, कुछ एजेंसियों द्वारा निर्धारित दर 1002 रुपये से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। गोदाम से सीधे गैस वितरण पर रोक
जिलाधिकारी ने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि फिलहाल गोदाम से सीधे गैस वितरण पर रोक लगाई जाए और घर-घर डिलीवरी की व्यवस्था को नियमित रूप से जारी रखा जाए। इससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसियां अपने कार्यालयों से माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करें कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाहों के कारण ही लोगों में अनावश्यक घबराहट देखी जा रही है, जबकि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। ऐसे में लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। गोदामों के आसपास पुलिस बल की तैनाती
बैठक में जिलाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी गैस एजेंसी दुकानों और गोदामों के आसपास पुलिस बल की तैनाती या नियमित गश्ती सुनिश्चित की जाए। यदि कोई व्यक्ति गैस का अवैध या जरूरत से अधिक भंडारण करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम बोले- न गैस की कमी, ना कालाबाजारी की स्थिति
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि रसोई गैस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं। उन्होंने दोहराया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और न ही कालाबाजारी जैसी कोई स्थिति है। पहले की तरह ही एजेंसियों के माध्यम से घर-घर गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जाती रहेगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।