बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित श्री सार्वजनिक संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध कथावाचक अनिल मिश्रा महाराज भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में रविवार शाम ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर के सदस्यों ने कथा स्थल पर पहुंचकर कथाकार अनिल मिश्रा महाराज का सम्मान किया। समिति की ओर से महाराज को शॉल और श्रीफल भेंट किए गए। इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्ष सरिता भगत, प्रेमलता साकले, आशा तिवारी, धर्मेंद्र सोनी, राजीव खेड़कर, मोहन दलाल, भूपेंद्र जूनागढ़े, डॉ. युसूफ खान, विजय राठौड़, पुनीत सांकले, दीपक पाटिल, विवेक हकीम और जैकी चड्ढा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार होता है। समिति अध्यक्ष सरिता भगत ने कहा कि अनिल मिश्रा महाराज अपनी सहजता और गहराई से भागवत महापुराण के रहस्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने श्रीमद् भागवत को जीवन जीने की कला बताया और कहा कि ऐसे संत के माध्यम से कथा श्रवण करना आत्मिक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।


