बांका में पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार:मिनी आंगनवाड़ी, जर्जर भवन मरम्मत पर जोर; स्वास्थ्य टीकाकरण और अनाथ बच्चों को आर्थिक मदद का ऐलान

बांका में पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार:मिनी आंगनवाड़ी, जर्जर भवन मरम्मत पर जोर; स्वास्थ्य टीकाकरण और अनाथ बच्चों को आर्थिक मदद का ऐलान

बांका जिले के रजौन प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक हंगामेदार माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं को लेकर सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला,जिससे कई बार माहौल गरमा गया। उप प्रमुख गुड्डू राजा ने धाय हरणा पंचायत के वार्ड नंबर 14 में एक मिनी आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छोटे बच्चों को लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें और अभिभावकों को काफी परेशानी होती है।मिनी आंगनवाड़ी केंद्र बनने से बच्चों को शिक्षा और पोषण सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। सामुदायिक भवन की राशि का दुरुपयोग किया
पंचायत समिति सदस्य निलेश यादव ने चिलकावर असौता पंचायत में वर्ष 2023-24 में सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए आई राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भवन की मरम्मत किए बिना ही राशि निकाल ली गई है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। निलेश यादव ने यह भी बताया कि प्रखंड में 19 नए आंगनवाड़ी भवन बनने हैं, लेकिन चिलकावर असौता पंचायत के वार्ड नंबर 10 मांझी टोला में आंगनवाड़ी केंद्र न होने के बावजूद वहां भवन निर्माण का प्रस्ताव नहीं दिया गया है, जो अनुचित है।अमहारा हरचंडी पंचायत के मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा ने वार्ड नंबर 13 स्थित जर्जर आंगनवाड़ी भवन की तत्काल मरम्मत की मांग की। रानीटिकर में नए चापाकल लगाने की मांग की
पेयजल संकट को लेकर भी बैठक में चिंता व्यक्त की गई।राजावर पंचायत समिति सदस्य ने वार्ड नंबर 1, 3, 4 और 5 में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की आवश्यकता बताई,ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। नवादा खरौनी पंचायत समिति सदस्य छोटू सिंह ने वार्ड नंबर 11 और रानीटिकर में नए चापाकल लगाने की मांग की।तिलकपुर पंचायत में भी पेयजल संकट के समाधान हेतु चापाकल लगाने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बताया गया कि 14 से 16 वर्ष की लड़कियों को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मार्च के बाद से आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे
साथ ही, यह भी सूचित किया गया कि मार्च के बाद से आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे,इसलिए जिन लाभार्थियों का कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे जल्द से जल्द इसे बनवा लें। बाल विकास परियोजना विभाग ने बताया कि ऐसे अनाथ बच्चे जिनके माता-पिता नहीं हैं और जिनका भरण-पोषण कोई अन्य अभिभावक कर रहा है, उन्हें विभाग की ओर से प्रति माह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बांका जिले के रजौन प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक हंगामेदार माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं को लेकर सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला,जिससे कई बार माहौल गरमा गया। उप प्रमुख गुड्डू राजा ने धाय हरणा पंचायत के वार्ड नंबर 14 में एक मिनी आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छोटे बच्चों को लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें और अभिभावकों को काफी परेशानी होती है।मिनी आंगनवाड़ी केंद्र बनने से बच्चों को शिक्षा और पोषण सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। सामुदायिक भवन की राशि का दुरुपयोग किया
पंचायत समिति सदस्य निलेश यादव ने चिलकावर असौता पंचायत में वर्ष 2023-24 में सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए आई राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भवन की मरम्मत किए बिना ही राशि निकाल ली गई है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। निलेश यादव ने यह भी बताया कि प्रखंड में 19 नए आंगनवाड़ी भवन बनने हैं, लेकिन चिलकावर असौता पंचायत के वार्ड नंबर 10 मांझी टोला में आंगनवाड़ी केंद्र न होने के बावजूद वहां भवन निर्माण का प्रस्ताव नहीं दिया गया है, जो अनुचित है।अमहारा हरचंडी पंचायत के मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा ने वार्ड नंबर 13 स्थित जर्जर आंगनवाड़ी भवन की तत्काल मरम्मत की मांग की। रानीटिकर में नए चापाकल लगाने की मांग की
पेयजल संकट को लेकर भी बैठक में चिंता व्यक्त की गई।राजावर पंचायत समिति सदस्य ने वार्ड नंबर 1, 3, 4 और 5 में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की आवश्यकता बताई,ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। नवादा खरौनी पंचायत समिति सदस्य छोटू सिंह ने वार्ड नंबर 11 और रानीटिकर में नए चापाकल लगाने की मांग की।तिलकपुर पंचायत में भी पेयजल संकट के समाधान हेतु चापाकल लगाने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बताया गया कि 14 से 16 वर्ष की लड़कियों को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मार्च के बाद से आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे
साथ ही, यह भी सूचित किया गया कि मार्च के बाद से आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे,इसलिए जिन लाभार्थियों का कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे जल्द से जल्द इसे बनवा लें। बाल विकास परियोजना विभाग ने बताया कि ऐसे अनाथ बच्चे जिनके माता-पिता नहीं हैं और जिनका भरण-पोषण कोई अन्य अभिभावक कर रहा है, उन्हें विभाग की ओर से प्रति माह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *