मोतिहारी में जमीन विवाद की पंचायत बनी खूनी संघर्ष:चाकूबाजी में 4 घायल; एक की हालत गंभीर, 3 हिरासत में

मोतिहारी में जमीन विवाद की पंचायत बनी खूनी संघर्ष:चाकूबाजी में 4 घायल; एक की हालत गंभीर, 3 हिरासत में

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर चल रही पंचायत खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच अचानक चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना छोटा बरियारपुर गांव की है, जहाँ लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी। शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन जल्द ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में बदल गया। चाकूबाजी से मौके पर भगदड़ मच गई
मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने चाकू निकाल लिया और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर भगदड़ मच गई। हमले में चार लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल अनीश कुमार को पीठ पर तीन बार चाकू मारा गया है। अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि अनीश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पंचायत के दौरान विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी हुई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने बताया कि जमीन विवाद में पंचायत के दौरान विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर चल रही पंचायत खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच अचानक चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना छोटा बरियारपुर गांव की है, जहाँ लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी। शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन जल्द ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में बदल गया। चाकूबाजी से मौके पर भगदड़ मच गई
मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने चाकू निकाल लिया और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर भगदड़ मच गई। हमले में चार लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल अनीश कुमार को पीठ पर तीन बार चाकू मारा गया है। अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि अनीश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पंचायत के दौरान विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी हुई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने बताया कि जमीन विवाद में पंचायत के दौरान विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *