1 अप्रैल से PAN Rules 2026 लागू, जानिए पैन कार्ड बनाने के लिए क्या बदलाव किया जा रहा है

1 अप्रैल से PAN Rules 2026 लागू, जानिए पैन कार्ड बनाने के लिए क्या बदलाव किया जा रहा है

PAN Rules 2026: अगर आप भी अपने या अपने किसी परिवारजन के लिए नया PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के लिए होने वाली आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अब तक आधार कार्ड से PAN बनवाना संभव था, वहीं अब नियम सख्त किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि फर्जीवाड़े पर रोक और टैक्स सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाया जाए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले CSC (सीएससी) सेंटरों ने ये बदलाव इसलिए किए हैं ताकि जानकारी सही तरीके से जांची जा सके।

PAN Document Requirements 2026: अब सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगा

अब तक पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान हुआ करती थी। कई लोग केवल आधार कार्ड के जरिए आसानी से PAN बनवा लेते थे। लेकिन 31 मार्च 2026 के बाद यह सुविधा खत्म कर दी जाएगी। नए नियमों के अनुसार, PAN आवेदन करते समय जन्मतिथि का अलग से प्रमाण देना जरूरी होगा। इसके लिए आपको अलग से दस्तावेज देना होगा। इसका मकसद यह है कि गलत जानकारी देकर PAN बनवाने की संभावना कम हो सके। इसके लिए आप इनमें से कोई भी दस्तावेज जमा कर सकते हैं:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • मजिस्ट्रेट के सामने शपथ पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस

PAN guidelines: नए फॉर्म में और ज्यादा जानकारी देनी होगी

इस बदलाव के साथ ही सरकार PAN आवेदन के लिए नए फॉर्म भी लागू करने जा रही है। पैन कार्ड बनाने के कुछ मामलों में आवेदन करने वालो से पहले की तुलना में ज्यादा जानकारी मांगी जा सकती है। इससे हर व्यक्ति की सही पहचान और वित्तीय गतिविधियों का रिकॉर्ड बेहतर तरीके से रखा जा सकेगा। नए नियमों में राहत भी दी गई है। छोटे लेन-देन में PAN की जरूरत कम कर दी गई है, जबकि बड़े ट्रांजैक्शन पर निगरानी बढ़ाई गई है।

नए नियम इस प्रकार हैं:

  • बैंक में सालभर में 10 लाख रुपये से ज्यादा जमा या निकासी पर PAN जरूरी
  • प्रॉपर्टी खरीदने पर 20 लाख रुपये से ऊपर PAN अनिवार्य (पहले 10 लाख था)
  • वाहन खरीदने पर 5 लाख रुपये से ऊपर PAN जरूरी
  • होटल में 1 लाख रुपये से ज्यादा भुगतान पर PAN देना होगा
  • ज्वेलरी पर अगर 10 लाख से अधिक खर्च करते है तो PAN अनिवार्य

PAN card changes India: क्या करें आम लोग?

अगर आप जल्द PAN बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना आपके लिए आसान रहेगा। इसके बाद प्रक्रिया थोड़ी सख्त हो जाएगी, इसलिए जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। नए PAN नियमों में एक तरफ सख्ती है, तो दूसरी तरफ राहत भी। सही जानकारी और तैयारी के साथ आप इन बदलावों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *