पाकुड़ गोलीकांड का खुलासा, पत्थर व्यवसायी समेत 3 गिरफ्तार:जमीन विवाद में हुई थी घटना, 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

पाकुड़ गोलीकांड का खुलासा, पत्थर व्यवसायी समेत 3 गिरफ्तार:जमीन विवाद में हुई थी घटना, 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

पाकुड़ पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के सोलागढ़िया में 27 अक्टूबर 2025 को हुए गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चर्चित पत्थर व्यवसायी जियाउल शेख, उनके पुत्र शोएब अख्तर और अलाउद्दीन शेख शामिल हैं। एसपी निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर को हुए इस गोलीकांड में कासिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 275/25 दर्ज किया गया था। मामले के खुलासा के लिए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली एसपी ने बताया कि एसआईटी ने तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए जांच आगे बढ़ाई। गुप्त सूचना के आधार पर जियाउल शेख, शोएब अख्तर और अलाउद्दीन शेख को 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, यह गोलीकांड मुख्य रूप से जमीन के लेन-देन को लेकर हुआ था। घायल कासिम अंसारी एक जमीन ब्रोकर हैं और जमीन की ब्रोकरी को लेकर ही यह विवाद सामने आया था। एसपी ने यह भी बताया कि मामले का अनुसंधान अभी जारी है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पाकुड़ पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के सोलागढ़िया में 27 अक्टूबर 2025 को हुए गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चर्चित पत्थर व्यवसायी जियाउल शेख, उनके पुत्र शोएब अख्तर और अलाउद्दीन शेख शामिल हैं। एसपी निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर को हुए इस गोलीकांड में कासिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 275/25 दर्ज किया गया था। मामले के खुलासा के लिए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली एसपी ने बताया कि एसआईटी ने तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए जांच आगे बढ़ाई। गुप्त सूचना के आधार पर जियाउल शेख, शोएब अख्तर और अलाउद्दीन शेख को 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, यह गोलीकांड मुख्य रूप से जमीन के लेन-देन को लेकर हुआ था। घायल कासिम अंसारी एक जमीन ब्रोकर हैं और जमीन की ब्रोकरी को लेकर ही यह विवाद सामने आया था। एसपी ने यह भी बताया कि मामले का अनुसंधान अभी जारी है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *