सिटी रिपोर्टर| पकरीबरावां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में पकरीबरावां प्रखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रखंड के दत्तरौल निवासी काशिफ नावेद ने 481 अंक प्राप्त कर बिहार के टॉप टेन में स्थान बनाकर सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। रेवार गांव निवासी श्यामा देवी एवं सुखदेव रविदास के पुत्र अमित कुमार ने 446 अंक लाकर परिजनों सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इसकी सफलता पर परिजन उत्साहित हैं। धमौल बाजार निवासी बिनोद लाल के पुत्र आदित्य कुमार ने 431 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार धमौल के ही सुभाष बरनवाल के पुत्र शुभम कुमार ने भी 431 अंक लाकर सफलता हासिल की। बरैया बीघा निवासी आंगनबाड़ी सेविका दीपा कुमारी एवं विजय यादव की पुत्री मौसम कुमारी ने 424 अंक प्राप्त कर परिवार एवं गांव का नाम रोशन किया। वहीं धमौल बाजार के शिक्षक दंपति निकिता कुमारी एवं अमित कुमार की पुत्री राधिका ने 383 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सुनीता बरनवाल एवं मंटू लाल की पुत्री सुरभि ने 370 अंक, छोटू शर्मा के पुत्र नीरज कुमार ने 428 अंक तथा नवल यादव के पुत्र विक्रम कुमार ने 425 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सिटी रिपोर्टर| पकरीबरावां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में पकरीबरावां प्रखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रखंड के दत्तरौल निवासी काशिफ नावेद ने 481 अंक प्राप्त कर बिहार के टॉप टेन में स्थान बनाकर सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। रेवार गांव निवासी श्यामा देवी एवं सुखदेव रविदास के पुत्र अमित कुमार ने 446 अंक लाकर परिजनों सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इसकी सफलता पर परिजन उत्साहित हैं। धमौल बाजार निवासी बिनोद लाल के पुत्र आदित्य कुमार ने 431 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार धमौल के ही सुभाष बरनवाल के पुत्र शुभम कुमार ने भी 431 अंक लाकर सफलता हासिल की। बरैया बीघा निवासी आंगनबाड़ी सेविका दीपा कुमारी एवं विजय यादव की पुत्री मौसम कुमारी ने 424 अंक प्राप्त कर परिवार एवं गांव का नाम रोशन किया। वहीं धमौल बाजार के शिक्षक दंपति निकिता कुमारी एवं अमित कुमार की पुत्री राधिका ने 383 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सुनीता बरनवाल एवं मंटू लाल की पुत्री सुरभि ने 370 अंक, छोटू शर्मा के पुत्र नीरज कुमार ने 428 अंक तथा नवल यादव के पुत्र विक्रम कुमार ने 425 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


