PSL 2026 के पहले ही मैच में पाकिस्तानी की फजीहत, सफेद गेंद पर अचानक हो गई पिंक, जानें मार्नस लाबुशेन ने क्या कहा?

PSL 2026 के पहले ही मैच में पाकिस्तानी की फजीहत, सफेद गेंद पर अचानक हो गई पिंक, जानें मार्नस लाबुशेन ने क्या कहा?
पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज 26 मार्च से हो गया है लेकिन इसके पहले ही मैच से पाकिस्तान की फजीहत हो गई है। पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन की टीम के बीच हुआ। इस मैच में अचानक हैदराबाद की फील्डिंग के दौरान गेंद सफेद से गुलाबी ह गई। फिर अपनी लाल जर्सी पर गेंद को रगड़ा तो उसका रंग छूटा और गेंद गुलाबी हो गई। इस घटना से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भद्द पिट गई।
हैदराबाद की टीम के खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका जिक्र किया। उन्होंने भी बताया कि गेंद कैसे सफेद से गुलाबी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत अंपायर से भी हुई और दूसरे ओवर में ही ऐसा हुआ। मैंने कभी ऐसा पहले नहीं देखा था। ये कपड़े से ही ऐसा हुआ होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले मैचों में ये सही किया जाएगा। इस वाकिये के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ट्रोल हो रहा है।  
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *