द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में सनराइजर्स ग्रुप ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इससे यह साफ हो गया कि आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने वाली खबरें सही नहीं थीं।
Abrar Ahmed will Play for Sunrisers Leeds: इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने 190 हजार यूरो (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है। ऑक्शन से पहले सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही थी कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी। लेकिन सनराइजर्स ग्रुप और इसकी मालिक काव्या मारन (Kavya Maran। ने इन अटकलों को गलत साबित कर दिया और अबरार अहमद पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।
खबर अपडेट हो रही है…
Sports – Patrika | CMS


