पाकिस्तानी सेना को मिली कामयाबी, 5 आतंकियों का किया एनकाउंटर

पाकिस्तानी सेना को मिली कामयाबी, 5 आतंकियों का किया एनकाउंटर

पाकिस्तान (Pakistan) लंबे समय से आतंकवाद (Terrorism) का हॉटस्पॉट रहा है, लेकिन अब पाकिस्तान भी आतंकवाद के दलदल में फंस चुका है। पाकिस्तान में हमेशा ही आतंकवाद को बढ़ावा दिया गया है, लेकिन अब पाकिस्तान में भी आतंकी गतिविधियाँ काफी ज़्यादा बढ़ गई हैं। अक्सर ही पाकिस्तान में आतंकी हमले होते रहते हैं। कभी बम धमाके, तो कभी गोलीबारी। आतंकवाद से देश में आम जनता ही नहीं, सेना और पुलिस भी असुरक्षित हैं। ऐसे में आतंकवाद को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना भी समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है और अब एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कामयाबी मिली है।

5 आतंकियों का किया एनकाउंटर

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने रविवार को जानकारी दी कि उनकी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के लक्की मरवत (Lakki Marwat) जिले में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की। सेना को शनिवार को आतंकियों के ठिकाने की सूचना मिली और वो वहाँ पहुंच गई। इसके बाद पाकिस्तानी सेना और आतंकियों में जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें सेना ने 5 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया।

टीटीपी के थे आतंकी

जिन आतंकियों का पाकिस्तानी सेना ने एनकाउंटर किया, वो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के थे। गौरतलब है कि पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित है। दरअसल खैबर पख्तूनख्वा की बॉर्डर अफगानिस्तान से लगती है और इस प्रांत में टीटीपी के कई आतंकी ठिकाने हैं। आए दिन ही खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं और ऐसे में पाकिस्तानी सेना और पुलिस भी समय-समय पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *