इसी पैसे से भारत पर मिसाइल दागेगा पाकिस्तान… काव्या मारन के अबरार अहमद को खरीदने पर भड़के अनिरुद्धाचार्य

इसी पैसे से भारत पर मिसाइल दागेगा पाकिस्तान… काव्या मारन के अबरार अहमद को खरीदने पर भड़के अनिरुद्धाचार्य

काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स द्वारा द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने का विरोध लगातार जारी है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी इस पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि इसी पैसे से पाकिस्‍तान भारत पर मिसाइल दागेगा। 

द हंड्रेड 2026 के ऑक्‍शन में काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 2.3 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी लगाकर खरीदा है। इसके बाद मा‍लकिन काव्‍या और सनराइजर्स लीड्स की जमकर आलोचना हो रही है, क्‍योंकि पहले इस तरह की खबरें आ रही थीं कि भारतीय मालिकाना हक वाली कोई टीम पाकिस्‍तान के प्‍लेयर्स को नहीं खरीदेंगी। लेकिन, इस लीग में सनराइजर्स लीड्स ऐसी पहली टीम बन गई है। अब इस इसका लगातार विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर काव्‍या की टीम के बायकॉट करने की बहस भी छिड़ गई है।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने किया कड़ा विरोध

वहीं, इस फैसले का कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कड़ा विरोध जताया है। पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को खरीदा जाना चाहिए। इससे भारत का रुपया भी मजबूत होगा। भारत को आत्मनिर्भर होना जरूरी है और यह समझ नहीं आता कि भारत के कुछ लोगों को पाकिस्तान से इतना प्यार क्यों है? अब उसी पैसे से पाकिस्तान भारत पर मिसाइलें दागेगा।

सनातन प्रीमियर लीग में पहुंचे अनिरुद्धाचार्य

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने ये बयान इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग के दौरान दिया है। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि ऐसे खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने भी बहुत सारे खेल खेले थे और इससे युवा फिट भी रहते हैं। सनातन प्रीमियर लीग न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है बल्कि उनके भविष्य को भी निखारने का काम करता है। बता दें कि इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग 12 से 15 मार्च तक चलेगा और कई राज्यों की टीमों ने इस आयोजन में भाग लिया है। जीतने वाली टीम को 31 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार मिलेंगे।

फ्रैंचाइजी का ऑफिशियल अकाउंट सस्‍पेंड

बता दें कि फ्रैंचाइजी द्वारा अबरार को टीम में शामिल करने के कुछ ही घंटों बाद सनराइजर्स लीड्स का ऑफिशियल एक्‍स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। जब कोई इस अकाउंट को खोलने की कोशिश करता है, तो एक पॉप-अप में ‘अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है’ मैसेज शो होता है।

ऑक्‍शन टेबल पर नजर आए काव्या मारन और डेनियल विटोरी

द हंड्रेड मेंस प्लेयर्स के ऑक्शन के दौरान टेबल पर सनराइजर्स टीम की मालकिन काव्या मारन को हेड कोच डेनियल विटोरी के साथ बैठे हुए देखा गया। सनराइजर्स के कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उन खिलाड़ियों से सलाह पर अबरार को खरीदने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी साफ किया कि फ्रैंचाइजी के अंदर इस बात पर कोई मीटिंग नहीं हुई थी कि वे ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुनेंगे या नहीं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *