T20 वर्ल्ड कप 2026 में पांच ऑलराउंडर के साथ उतरेगा पाकिस्तान! देखें सबसे मजबूत प्लेइंग 11

T20 वर्ल्ड कप 2026 में पांच ऑलराउंडर के साथ उतरेगा पाकिस्तान! देखें सबसे मजबूत प्लेइंग 11

Pakistan playing XI Prediction for T20 World Cup: पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। हालांकि अभी तक पीसीबी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वैसे तो सलमान अली आगा को एक अच्छी टीम मिली है, जो श्रीलंका की कंडीशंस में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उन्‍होंने हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है। पाक गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने एक जैसा प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को कड़ी टक्कर दी थी। अब यह देखना जरूरी होगा कि पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतार सकता है।

साहिबजादा फरहान और सईम अयूब टॉप पर

फरहान की फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है, लेकिन सईम ने टॉप पर विस्फोटक प्रदर्शन किया है। तीन मैचों में उन्होंने 119 रन बनाए। दोनों ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि कप्तान का नंबर-3 पर आना एक शानदार कदम रहा है। दूसरे टी20 में उन्होंने 76 रन बनाए तो टॉप ऑर्डर सेट लग रहा है।

फखर और बाबर के लिए दिक्कतें

फखर और बाबर अपनी टीम की रीढ़ हैं, लेकिन एक फॉर्म से जूझ रहा है और दूसरा स्ट्राइक-रेट से। 117 टी20 इंटरनेशनल में फखर का औसत सिर्फ 23 है, जबकि बाबर का स्ट्राइक रेट 130 से कम है। बीबीएल में भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा और स्ट्राइक रेट 102 तक गिर गया था। श्रीलंका बल्लेबाजी के लिए एक मुश्किल जगह हो सकती है।

गेंदबाजी सेट है, बल्कि शानदार दिख रही है

शाहीन उनके मुख्य गेंदबाज हैं और उनके साथ नसीम शाह होंगे। हारिस रऊफ को नहीं चुना गया है, लेकिन यह चिंता की बात नहीं होनी चाहिए। मोहम्मद नवाज, शादाब खान, और काफी चर्चा में रहे उस्मान तारिक उनके मुख्य स्पिनर होंगे।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्‍तान की संभावित प्‍लेइंग XI

खिलाड़ी भ‍ूूूूमिका
सईम अयूब ऑलराउंडर
सहिबजादा फरहान ओपनर
बाबर आजम बल्‍लेबाज
फखर जमां बल्‍लेबाज
सलमान अली आगा ऑलराउंडर
उस्‍मान खान विकेटकीपर
शादाब खान ऑलराउंडर
मोहम्‍मद नवाल ऑलराउंडर
फहीम अशरफ ऑलराउंडर
शाहीन अफरीदी गेंदबाज
तारिक उस्‍मान गेंदबाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *