पाकिस्तान टीम की फूटी किस्मत, पहला मैच रद्द, दूसरे में इंग्लैंड ने धोया, आखिरी मैच जीत भी गई तो सेमीफाइनल में…

पाकिस्तान टीम की फूटी किस्मत, पहला मैच रद्द, दूसरे में इंग्लैंड ने धोया, आखिरी मैच जीत भी गई तो सेमीफाइनल में…

T20 World Cup Eng vs Pak Match Update: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान अब मुश्किल में फंस चुकी है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया और एक प्वॉइंट मिला। जबकि आज दूसरे मैच में इंग्लैंड ने करारी शिकस्त दी है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने शानदार शतक जमाते हुए 165 रन का लक्ष्य 8 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड के 4 प्वॉइंट हो गए हैं और वह ग्रुप बी में टॉप पर है। उनका सेमीफाइनल का रास्ता भी साफ हो गया है।

दो मैचों में सिर्फ एक ही प्वॉइंट

points table super 8
लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल सुपर-8 (इमेज सोर्स: ICC स्क्रीनशॉट)

दूसरी ओर पाक टीम के दो मैचों में सिर्फ एक ही प्वॉइंट है। अब आखिरी मैच जीतने पर भी पाकिस्तान 3 प्वॉइंट तक ही पहुंच पाएगा, जो सेमीफाइनल के लिए काफी कम माना जा रहा है। पाकिस्तान की हार से न्यूजीलैंड (New Zealand) और श्रीलंका (Sri Lanka) के लिए बड़ा मौका बन गया है, क्योंकि अब दोनों टीमों के पास सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने का अच्छा अवसर है। पाकिस्तान को अब जीत के साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

पाक-इंग्लैंड मैच का हाल भी समझ लीजिए

इंग्लैंड ने 165 रनों का लक्ष्य हासिल तो कर लिया, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर फिल साल्ट (Phil Salt) आउट हो गए। जोस बटलर (Jos Buttler) भी सिर्फ 2 रन बनाकर शाहीन (Shaheen Afridi) की गेंद पर आउट हो गए। जैकब बेथेल 8 रन और टॉम बैंटन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद पहली बार नंबर तीन पर उतरे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने इंग्लैंड की पारी संभाली और सैम करन (Sam Curran) के साथ 45 रन जोड़े। करन 16 पर आउट हुए, लेकिन ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में अपने टी-20 करियर का पहला शतक पूरा किया और 51 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

विल जैक्स (Will Jacks) ने भी 28 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट और तारीक (Usman Tariq) ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद नवाज ने 19वें ओवर में दो विकेट लेकर दबाव बनाया, लेकिन 20वें ओवर की पहली गेंद पर जोफरा आर्चर (Jofra Archer) ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले पाकिस्तान ने 20 ओवर में 164 रन बनाए। साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने 63 रन, फखर जमान (Fakhar Zaman) ने 25 रन और क्लास प्लेयर बाबर (Babar Azam) ने 25 रन जोड़े। अंत में शादाब (Shadab Khan) ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाए और टीम को अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया। लेकिन इंग्लिश कप्तान की पारी ने पानी फेर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *