U19 वर्ल्डकप से पाकिस्तान बाहर, बीच मैच में कटा पत्ता, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

U19 वर्ल्डकप से पाकिस्तान बाहर, बीच मैच में कटा पत्ता, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

U19 World Cup 2026 Semifinalist Team: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की चौथी सेमीफाइनल टीम तय हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर सिक्स के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा गया, जिसे उसे 33.3 ओवर में हासिल करना था। यह लक्ष्य पाकिस्तान टीम के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ और वह 33वें ओवर तक इस लक्ष्य से काफी दूर थी। 35 ओवर तक पाकिस्तान ने सिर्फ 168 रन बनाए थे। इसी वजह से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

आगे चलकर पाकिस्तान की टीम 47 ओवर में ही 194 रन पर ढेर हो गई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 58 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में विजय अभियान जारी रहा और यह उनकी लगातार पांचवीं जीत है। अब सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी।

ये 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार आगाज़ किया और अपने पहले ही मुकाबले में USA को छह विकेट से हराया। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से मात दी और न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। सुपर सिक्स के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जिंबॉब्वे को 204 रन के बड़े अंतर से हराया, जिसकी वजह से टीम इंडिया का नेट रन रेट काफी बेहतर हो गया। इसी कारण पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला जीतना मुश्किल हो गया।

दूसरी ओर, अगर पाकिस्तान की बात करें तो उसे पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड से 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि पाकिस्तान ने इसके बाद स्कॉटलैंड, जिंबॉब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत जरूर दर्ज की, लेकिन वह अपना नेट रन रेट खासतौर पर नहीं बढ़ा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *