‘पाकिस्तान की वाहवाही हो रही, महाविश्वगुरु तो जुबानी बम फोड़ रहे’, PM मोदी पर संजय राउत का हमला

‘पाकिस्तान की वाहवाही हो रही, महाविश्वगुरु तो जुबानी बम फोड़ रहे’, PM मोदी पर संजय राउत का हमला

Iran Israel War: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध विराम (US Iran Ceasefire) में पाकिस्तान की मध्यस्थता का हवाला देते हुए मोदी सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि दुनिया में चल रहे संघर्षों में भारत की प्रभावी भूमिका नजर नहीं आ रही है। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए राउत ने कहा कि विश्वगुरू बनने का दावा करने वाले पीएम मोदी इस मौके पर पीछे रह गए।

‘शांति का संदेश पाकिस्तान दे रहा, भारत पीछे?’

राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध को रोकने में पाकिस्तान ने जो भूमिका निभाई है, इससे दुनिया को शांति का संदेश मिला। लेकिन इसमें भारत कहीं नजर नहीं आ रहा। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि खुद को ‘महाविश्वगुरु’ बताने वाले केवल चुनावी रैलियों में व्यस्त है और विरोधियों पर जुबानी बम फोड़ रहे है।

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते की युद्धविराम की घोषणा के बाद संजय राउत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध रोककर दुनिया को शांति का संदेश दिया है। हमारे ‘महाविश्वगुरु’ को इसका श्रेय क्यों नहीं मिला? क्योंकि महाविश्वगुरु की इसमें कोई भूमिका नहीं है। दुनिया में युद्ध चल रहा है और हमारे महाविश्वगुरु पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में अपने राजनीतिक विरोधियों पर मुख से बम फेंक रहे थे।“

शिवसेना ने किया पलटवार

संजय राउत के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उनके आरोपों को लेकर सत्ताधारी दल की ओर से पलटवार किया जा रहा है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) प्रवक्ता शाइना एनसी ने शिवसेना (यूबीटी) नेता राउत के बयान पर कहा कि उन्हें मौजूदा हालात को समझने की जरूरत है।

शाइना एनसी ने कहा कि पीएम मोदी की खासियत रही है कि उन्होंने हर देश के साथ संतुलित और मजबूत संबंध बनाए हैं। चाहे इजरायल हो, ईरान हो, खाड़ी देश हों या फिर अमेरिका ही क्यों न हो, भारत ने हर जगह अपनी कूटनीतिक पकड़ मजबूत रखी है।

शिंदे गुट की नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत की भूमिका हमेशा कूटनीतिक रही है, न कि सैन्य रास्ता। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने इस पूरे संवाद को आगे बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *