राजस्थान के भीलवाड़ा में शराब समझकर पीया एसिड, 3 महिला सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा में शराब समझकर पीया एसिड, 3 महिला सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गंगापुर कस्बे में शादी समारोह में साफ-सफाई के लिए बुलाए गए कुछ लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया। कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने के बाद तीन ​महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव में चारों मृतकों ने 3 दिन पहले एक शादी समारोह में बर्तन साफ करने का ठेके पर लिया था। जहां से ये लोग बर्तन धोने का तरल पदार्थ अपने साथ ले गए। घर पर पहुंचने के बाद गुरुवार देर रात तरल पदार्थ को शराब समझकर पी लिया।

अस्पताल में गई जान

तबीयत बिगड़ने के बाद चारों को गंगापुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उपचार के दौरान गंभीर घायल युवक की भी मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान रतन पुत्र मसरिया कंजर निवासी माधोपुर, सुशीला देवी, जमनी देवी पत्नी शंकर कंजर और बदामी देवी कंजर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मौके पर पहुंचे कलक्टर और एसपी

घटना की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पर पूरे मामले की जानकारी ली। इस घटना से पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहां से एसिड खरीदा गया, उस दुकान पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *