शहीदों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया

शहीदों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया

जालंधर | स्थानीय देश भगत यादगार हॉल के कॉन्फ्रेंस रूम में स्टाइल आर्ट्स एसोसिएशन ने कार्यक्रम करवाया। कलाकारों ने देश का निर्माण करने वाले नायकों के विचारों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। इस अवसर पर विचार-विमर्श करते हुए कलाकारों ने संकल्प लिया कि वे इन क्रांतिकारी विचारों के पहरेदार बनकर खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रतिज्ञा की कि वे शहीदों के उन सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिन्हें लेकर उन्होंने अपना बलिदान दिया था। इस श्रद्धांजलि समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कौशिक, उपाध्यक्ष पूनम कालिया, सोनिका चौहान, विनोद कपूर, सचिन रहेला, सनी अक्की, राजिंदर, निखिल, सुरेश और कलाकार आरूषी मुख्य रूप से शामिल हुए। कलाकार आरूषी ने इस 5 मिनट के लघु काव्य-नाटक को बड़ी ही कुशलता से पेश किया। यह नाटक आज़ादी के सपने से लेकर वर्तमान समय में उस विचारधारा को बचाने और उसे बरगद के पेड़ की तरह फैलाने के संदेश पर केंद्रित था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *