देवास में कर्मचारी संगठनों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया:पुरानी पेंशन बहाली और ई-अटेंडेंस पर रोक की मांग
मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के नेतृत्व में गुरुवार को देवास में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर विशाखा देशमुख को प्रदान किया गया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत और पेंशनर्स संघ के…


