आज़ाद समाज पार्टी का जिला पंचायत चुनाव में दावा:प्रदेश सचिव राजकुमार ने कहा- नतीजे चौंकाने वाले होंगे
संभल में आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव संभल पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सचिव…


