‘मेरी लापता बच्ची किसी को मिले तो पहुंचा दें’:पंपलेट लगाकर गुमशुदा 3 साल की बेटी को खुद तलाश रहे परिजन, 19 दिन में पुलिस के हाथ खाली
पटना में हनुमान मंदिर परिसर से 19 दिन पहले 3 साल की बच्ची अंशु लापता हुई थी। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। परिजन और स्थानीय वार्ड पार्षद श्वेता रंजन पुलिस की कार्यशाली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लापरवाही बरत रही है। पुलिस मुकम्मल कार्रवाई नहीं कर रही है।…


