बड़वानी की अंजड़ नगर परिषद में तालाबंदी:अक्षरधाम कॉलोनीवासियों ने समस्याओं के निराकरण न होने पर किया प्रदर्शन
बड़वानी जिले की अंजड़ नगर परिषद में अक्षरधाम कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि सड़क और नाली निर्माण सहित उनकी अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने नगर…


