पंचायती राज विभाग में ‘पावर गेम’:जेईएन भर्ती के बाद भी संविदाकर्मियों को पावर देने की तैयारी, 4 महीने में 3 बार बदले आदेश, इंजीनियरों में नाराजगी
राजस्थान के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में ‘कुर्सी और कलम’ की जंग छिड़ी हुई है। विभाग के स्थायी कनिष्ठ अभियंताओं (जेईएन) और संविदा पर लगे जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (जेटीए) के बीच अधिकारों को लेकर ऐसा घमासान मचा है कि प्रशासनिक व्यवस्था पटरी से उतरती दिख रही है। ताजा विवाद उस प्रस्तावित आदेश को…


