दरभंगा में गणतंत्र दिवस के मौके पर 501 फीट लंबे विशाल तिरंगे और भारत माता की भव्य झांकी के साथ तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। शुभारंभ राज परिसर स्थित मनोकामना मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लहेरियासराय के कर्पूरी चौक तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों और नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा आयोजकों ने बताया कि दरभंगा तिरंगा मंच पिछले कई वर्षों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगातार इस तरह के आयोजन करता आ रहा है। इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना और संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है। तिरंगा पदयात्रा के सफल आयोजन से पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा और गणतंत्र दिवस की गरिमा और भी बढ़ गई। दरभंगा में गणतंत्र दिवस के मौके पर 501 फीट लंबे विशाल तिरंगे और भारत माता की भव्य झांकी के साथ तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। शुभारंभ राज परिसर स्थित मनोकामना मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लहेरियासराय के कर्पूरी चौक तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों और नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा आयोजकों ने बताया कि दरभंगा तिरंगा मंच पिछले कई वर्षों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगातार इस तरह के आयोजन करता आ रहा है। इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना और संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है। तिरंगा पदयात्रा के सफल आयोजन से पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा और गणतंत्र दिवस की गरिमा और भी बढ़ गई।


