दरभंगा जिले के 13 प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग चल रही है। अलीनगर, बेनीपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बिरौल, सदर दरभंगा, सिंहवाड़ा, मनीगाछी, किरतपुर, हायाघाट, जाले, कुशेश्वरस्थान और घनश्यामपुर में कुल 83 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। हर पोलिंग सेंटर पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सुबह से ही मतदाता कतार में खड़े होकर उत्साहपूर्वक मतदान करते नजर आए। पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 21 सेक्टर दंडाधिकारी, 6 सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारी को निर्देश निर्देश के अनुसार सभी अधिकारी मतदान से एक दिन पूर्व अपने क्षेत्रों में पहुंच गए थे। मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी कर रहे हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद मतपेटियों को वज्रगृह में भेजने के बाद ही पदाधिकारी अपना स्थान छोड़ेंगे। इसके साथ ही सभी सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे हर घंटे मतदान संबंधी खैरियत प्रतिवेदन जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएंगे। नियंत्रण कक्ष से निगरानी प्रशासन की ओर से जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जो 8 फरवरी 2026 तक कार्यरत रहेगा। प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चांदनी कुमारी को बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-240600 है। आम जनता से अपील वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी सेक्टर, जोनल और मतपेटिका संग्रहण दल के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग करें। दरभंगा जिले के 13 प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग चल रही है। अलीनगर, बेनीपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बिरौल, सदर दरभंगा, सिंहवाड़ा, मनीगाछी, किरतपुर, हायाघाट, जाले, कुशेश्वरस्थान और घनश्यामपुर में कुल 83 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। हर पोलिंग सेंटर पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सुबह से ही मतदाता कतार में खड़े होकर उत्साहपूर्वक मतदान करते नजर आए। पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 21 सेक्टर दंडाधिकारी, 6 सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारी को निर्देश निर्देश के अनुसार सभी अधिकारी मतदान से एक दिन पूर्व अपने क्षेत्रों में पहुंच गए थे। मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी कर रहे हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद मतपेटियों को वज्रगृह में भेजने के बाद ही पदाधिकारी अपना स्थान छोड़ेंगे। इसके साथ ही सभी सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे हर घंटे मतदान संबंधी खैरियत प्रतिवेदन जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएंगे। नियंत्रण कक्ष से निगरानी प्रशासन की ओर से जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जो 8 फरवरी 2026 तक कार्यरत रहेगा। प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चांदनी कुमारी को बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-240600 है। आम जनता से अपील वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी सेक्टर, जोनल और मतपेटिका संग्रहण दल के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग करें।


